खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 24 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर समेत प्रदेशभर में सुबह से बादल छाए हुए हैं।
इससे पहले रविवार को बस्तर को ओडिशा और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर लैंड स्लाइड हुआ था। चट्टानों के बड़े टुकड़े पटरियों पर गिरने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। स्थिति को देखते हुए रेलवे ने किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन को रद्द कर दिया है।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 33.2°C दुर्ग में और न्यूनतम तापमान 15.8°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। अगले 5 दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। बता दें कि इस बार अक्टूबर में अब तक सामान्य से 85% अधिक बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर 16 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 42.7 मिमी वर्षा होती है, लेकिन इस बार अब तक 79.1 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर भूस्खलन से ट्रेनें रद्द
रविवार की सुबह करीब 4 बजे छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित त्याडा और चिपुरूपल्ली रेलवे स्टेशनों के बीच भूस्खलन हुआ। इस घटना में एक मालगाड़ी बीच रास्ते रुक गई। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रास्ता साफ करने का कार्य शुरू किया। इस मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


