Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले का पखांजुर थाना परिसर आज साेमवार काे प्रेरणादायक विवाह का साक्षी बना, यहां आत्मसमर्पित नक्सली सागर हिरदो और सचिला मांडवी ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नई जिंदगी की शुरुआत की। फूलों से सजे मंडप में मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने सात फेरे लिए और जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। जहां कभी बंदूक और हिंसा का साया था, वहां अब प्रेम, शांति और विश्वास का संदेश गूंज रहा था। पुलिस अधिकारी, ग्रामीण और समाज के लोग इस नए जीवन की शुरुआत के गवाह बने। इस सकारात्मक पहल में पखांजुर थाना प्रभारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल पार्क एरिया के ग्राम चिल्लामरका के जंगल में सुरक्षाबलों की एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम आज सोमवार 13 अक्टूबर की सुबह एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। एरिया डॉमिनेशन के दौरान नक्सलियों द्वार लगाये गये प्रेशर आइईडी में विस्फाेट होने से एसटीएफ का 1 जवान घायल हाे गया है। भोपालपटनम में प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से रायपुर भेजा जा रहा है। बीजापुर के एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। संयुक्त राष्ट्र सतत विकास कार्यालय (UNOSD), जो संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग (UNDESA) के सतत विकास लक्ष्यों (DSDG) प्रभाग के अंतर्गत है, 2025 अंतर्राष्ट्रीय मेयर फोरम का आयोजन 14-16 अक्टूबर 2025 को टोयोटा सिटी, जापान में कर रहा है। यह आयोजन संयुक्त राष्ट्र क्षेत्रीय विकास केंद्र (UNCRD), UN-Habitat और टोयोटा सिटी, जापान के सहयोग से किया जा रहा है। इस फोरम में राष्ट्रीय सरकारों, स्थानीय निकाय प्रमुखों, संघों, के प्रतिनिधि शामिल होंगे। ये आमंत्रित प्रतिनिधि ऐसी सफलता के उदाहरण प्रस्तुत करेंगे, जिनसे 2030 एजेंडा और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को शेष पाँच वर्षों…
तीन जिलों के एसपी को लगाई फटकार, बढ़ते अपराध पर जताई नाराजगी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सख्त तेवर दिखे। उन्होंने तीन जिलों के एसपी के काम पर नाराजगी जताई। धमतरी में लगातार हो रही हत्या और चोरी, कोरबा में अवैध खदान और महासमुंद में नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर सीएम ने तीनों जिलों के एसपी को फटकार लगाई। साथ ही ला एंड ऑर्डर नहीं संभालने वाले जिलों को लेकर कड़ी चेतावनी भी दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस (Collector-SP Conference) में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में कलेक्टर और डीएफओ कॉन्फ्रेंस चल रही है। मुख्यमंत्री उच्चस्तरीय बैठक में वन विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। सीएम साय ने वनों से आजीविका के तहत तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभान्वित करने पर चर्चा की। उन्होंन कहा कि तेंदूपत्ता का भुगतान सात से 15 दिनों में किया जाना सुनिश्चित किया जाए। सभी भुगतान बैंक खातों के माध्यम से किया जाना सुनिश्चित करें। भुगतान की जानकारी sms के माध्यम से संग्राहक के मोबाइल पर भेजने की व्यवस्था की जाए। सीएम साय ने कहा, लगभग 15 लाख 60 हजार संग्राहक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आपसी विवाद के चलते 17 वर्षीय सिद्धार्थ भतपहरी की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसके शव को जला दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। घटना का विवरण और मृतक की पहचान: मृतक: सिद्धार्थ भतपहरी (नाबालिग) लापता होने की तारीख: 05 अक्टूबर 2025 (घर से नहाने के लिए तालाब गए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र से एक अहम खबर सामने आई है, जहां भारत के संविधान निर्माता एवं दलितों के मसीहा डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी देवव्रत उपाध्याय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर बाबा साहेब के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया, जिसकी जानकारी मिलते ही थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 519/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 299 BNS में मामला दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक…
KWNS – प्रिया पाठक, रायपुर। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के कलेक्टर कॉन्फ्रेंस और धान खरीदी को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है. विधायक मिश्रा ने कहा कि क्या भूपेश सरकार में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस नहीं हुई. कांग्रेस को अपना कार्यकाल याद करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में अधिकारी बड़बोले और भ्रष्ट हो गए थे. अब कई अधिकारी जेल में है. हमें कांग्रेस की नसीहत नहीं चाहिए. वहीं धान खरीदी वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस किसान हितैषी नहीं व्यापारी है. इसलिए आबकारी विभाग में बड़ा…
संजीवनी अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन सहित मिली अन्य मेडिकल सुविधा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। चिरायु योजना आज जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना ने न केवल बच्चों को नई जिंदगी दी है, बल्कि गरीब परिवारों के चेहरों पर फिर से मुस्कान भी लौटा दी है। इसी कड़ी में चिरायु योजना से ही दिल की बीमारी से जूझ रही किसान परिवार में जन्मी अमीषा केरकेट्टा को नवजीवन देने का काम किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में आज बच्चों की जटिल बीमारियों और जन्मजात विकृतियों का इलाज देश के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में निःशुल्क…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब तक 1211.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बस्तर जिले में सर्वाधिक 1633.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 554.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1159.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 1004.8 मि.मी., गरियाबंद में 1234.4 मि.मी., महासमुंद में 1065.1 मि.मी. और धमतरी में 1149.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1205.1 मि.मी., मुंगेली में 1183.0…

