खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र से एक अहम खबर सामने आई है, जहां भारत के संविधान निर्माता एवं दलितों के मसीहा डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी देवव्रत उपाध्याय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर बाबा साहेब के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया, जिसकी जानकारी मिलते ही थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 519/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 299 BNS में मामला दर्ज किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अकलतरा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से स्थानीय समुदाय में संतोष का माहौल है। सोशल मीडिया पर जिम्मेदार व्यवहार और संवैधानिक मूल्यों के सम्मान को लेकर एक बार फिर सख्त संदेश दिया गया है।
Trending
- लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को नुकसान, प्लेऑफ में पहुंचने का चांस हुआ कम; देखें ताजा अंक तालिका
- दूसरे मंडे घटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, लेकिन 70 करोड़ के हुई पार, जानें- अब बजट वसूलने से है कितनी दूर?
- बिना तेल के सब्जी कैसे बनाएं? कुकिंग ऑयल की खपत कम करने के 5 जबरदस्त तरीके, सुधर जाएगी सेहत
- घरेलू कलह का खूनी अंत, छोटे भाई ने फावड़े से वार कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
- नया रायपुर IIIT में बड़ी सेंधमारी: परीक्षा देने गए छात्रों के 15 लैपटॉप पार, सुरक्षा में भारी चूक
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी
- असम में BJP सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”


