Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Author: Khabar World
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज 30 अक्टूबर को वीमेंस वर्ल्ड सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। आज सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम आठवीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए आगे बढ़ जाएगी। वहीं भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीतने के और करीब पहुंचना चाहेगी। आज के मुकाबले में दोनों ही टीमें अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ आने वाली है। दोनों ही टीमों में स्टार प्लेयर्स के चोटिल होने की भी खबर है, लेकिन देखना होगा कि आज सेमीफाइनल मुकाबले में कितने खिलाड़ी वापसी कर…
नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘थामा’ ने मंगलवार को 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था लेकिन बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर, सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी मंदी का शिकार हो गई है। चलिए यहां जानते हैं थामा से लेकर एक दीवाने की दीवानियत और कांतारा चैप्टर 1 सहित सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्मों ने बुधवार को कितना कलेक्शन किया? ‘थामा’ ने दूसरे बुधवार कितनी की कमाई? इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘थामा’ ने अपने दूसरे बुधवार…
नई दिल्ली। सर्दी का सीजन आते ही लोगों के शरीर और त्वचा दोनों सुस्त पड़ने लगते हैं। लोगों के शरीर की एनर्जी कम होने लगती है और त्वचा में रूखापन आने लगता है। एनर्जी बूस्ट करने लिए जहां लोग तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं वहीं स्किन को ठीक रखने के लिए भी तमाम तरह के प्रयोग करते हैं। आज हम आपको सर्दियों के लिए ऐसी ड्रिंक बताने जा रहे हैं जो आपकी हेल्थ और स्किन दोनों को बूस्ट रखेगी। हम आपको इसके फायदे भी बताएंगे। इसके लिए आपको सुबह खाली पेट आंवला पानी में हल्दी मिलाकर पीना होगा।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में विकास की रफ्तार को और गति देने के लिए नगर निगम की सामान्य सभा में कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। इसमें पचपेड़ी नाका से टिकरापारा सिद्धार्थ चौक होते हुए बिजली ऑफिस चौक तक गौरवपथ-2 के निर्माण की स्वीकृति शामिल है। यह गौरवपथ शंकर नगर से कलेक्टोरेट चौक तक बने गौरवपथ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसी के साथ तेलीबांधा चौक के पास एक आधुनिक टेक्निकल टॉवर बनाया जाएगा, जहां युवाओं को एक ही जगह पर बैठकर काम करने की सुविधा मिलेगी। वहीं, महादेवघाट को कॉरिडोर के रूप में विकसित करने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्राम बसंतपुर से बहने वाली लीलागर नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। सुबह करीब साढ़े छह बजे कुछ ग्रामीणों ने नदी के पानी में औंधे मुंह पड़े एक शव को देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने शव की पहचान गांव के ही निवासी तुलसी पटेल पिता स्वर्गीय मेलाराम पटेल के रूप में की, जो पिछले तीन दिनों से लापता था। मामले की सूचना तत्काल कोटवार द्वारा पचपेड़ी पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने रायपुर बंद करने का ऐलान किया है। 28 अक्टूबर को रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छत्तीसगढ़ जोहार पार्टी ने कहा कि वे इस मामले में 31 अक्टूबर को रायपुर बंद करेंगे। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के उपाध्यक्ष चंद्रकांत यदु ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और रायपुर बंद करने की घोषणा की। उनका कहना था कि 23 अक्टूबर को ही मूर्ति को तोड़ दिया गया और तीन दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पहले क्यों नहीं हुई आरोपियों की गिरफ्तारी: चंद्रकांत यदु ने कहा कि तीन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मस्तूरी इलाके में मंगलवार शाम हुए गोलीकांड ने पूरे जिले में दहशत फैला दी। नकाबपोश बाइक सवारों ने जनपद उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता नितेश सिंह के ऑफिस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें दो सहयोगी घायल हो गए। पुलिस ने 24 घंटे में केस सुलझाते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि हमला आपसी रंजिश, जमीन विवाद और राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा था। आरोपी विश्वजीत अनंत ने अपने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की योजना बनाई थी। पहले 25 अक्टूबर को हमला करने की कोशिश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आगामी 1 नवम्बर को आयोजित होने वाले नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में आमंत्रित करते हुए औपचारिक आमंत्रण पत्र भेंट किया। मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत हर्ष और गर्व का अवसर है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की रजत जयंती वर्ष के शुभ अवसर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने ही बेटे के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने सबूत मिटाने के इरादे से शव को प्लास्टिक की बोरी में भरकर मोटरसाइकिल से 12 किलोमीटर दूर जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा 24 घंटे के भीतर करते हुए मां-बेटे दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के गुरामी गांव का है। घटना की शुरुआत तब हुई जब मंगलवार सुबह गुरामी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज सुबह से रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। चक्रवाती तूफान मोंथा के कमजोर पड़ने और पश्चिम की ओर बढ़ने के कारण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी हैं। बिलासपुर और सरगुजा संभाग में आज झमाझम बारिश हो सकती है। इन संभागों के कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। राजधानी रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, चक्रवात मोंथा उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह जगदलपुर से दक्षिण दक्षिण-पश्चिम दिशा…

