नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज 30 अक्टूबर को वीमेंस वर्ल्ड सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। आज सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम आठवीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए आगे बढ़ जाएगी। वहीं भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीतने के और करीब पहुंचना चाहेगी। आज के मुकाबले में दोनों ही टीमें अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ आने वाली है। दोनों ही टीमों में स्टार प्लेयर्स के चोटिल होने की भी खबर है, लेकिन देखना होगा कि आज सेमीफाइनल मुकाबले में कितने खिलाड़ी वापसी कर पाते हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी और रेणुका ठाकुर।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
एलिसा हेली (कप्तान/विकेटकीपर), एलिस पेरी, फोएबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, किम गार्थ, अलाना किंग और मेगन स्कुट।
प्रतिका रावल की जगह शैफाली वर्मा
वीमेंस वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पहले भारत को बहुत बड़ा झटका लगा। टीम इंडिया की ओपनिंग बल्लेबाज प्रतिका रावल चोटिल हो गईं। प्रतिका इस विश्व कप में शानदार फॉर्म में नजर आ रही थीं। प्रतिका रावल ने लीग स्टेज में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में शतक भी जड़ा। लेकिन भारत के आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में, जो कि बांग्लादेश के खिलाफ खेला गया, इसके प्रतिका चोटिल हो गईं। अब प्रतिका राव की जगह टीम में शैफाली वर्मा को शामिल किया गया है। शैफाली में शानदार बैटर हैं, लेकिन वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच उनके लिए इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बन सकता है।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हेली होंगी बाहर?
वीमेंस वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले से चार दिन पहले ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हेली चोटिल हो गई। हेली कप्तान के साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज भी हैं। हेली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम लीग स्टेज तक बिना कोई मैच हार पहुंची है। लेकिन आज के मुकाबले से पहले एलिसा हेली की टीम में वापसी करने की पूरी संभावना है।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


