खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्राम बसंतपुर से बहने वाली लीलागर नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। सुबह करीब साढ़े छह बजे कुछ ग्रामीणों ने नदी के पानी में औंधे मुंह पड़े एक शव को देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने शव की पहचान गांव के ही निवासी तुलसी पटेल पिता स्वर्गीय मेलाराम पटेल के रूप में की, जो पिछले तीन दिनों से लापता था।
मामले की सूचना तत्काल कोटवार द्वारा पचपेड़ी पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, वहीं ग्रामीणों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण सामने आ पाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


