Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। शहर के रेवाड़ीह चौक स्थित एक निजी होटल में युवक ने आत्महत्या कर लिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया है। जानकारी के अनुसार, निजी होटल के कमरा नंबर 306 में आज एक युवक की लाश मिली। बताया जा रहा है कि अंबागढ़ चौकी निवासी 29 वर्षीय युवक शुभम देवांगन कल होटल में आकर ठहरा हुआ था । इसके बाद आज सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा काफी देर नहीं खुला तो किसी अनहोनी के संदेह से होटल के द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचित किया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने के मद्देनजर जिले के कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के तीन डिप्टी कलेक्टर और एक संयुक्त कलेक्टर के पदस्थापना स्थल में बदलाव किया है। इस फेरबदल के संबंध में जिला मुख्यालय की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक़ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर रोहित सिंह, जो कटघोरा में पदस्थ होने के बाद जिला मुख्यालय में तैनात थे, उन्हें अब पाली अनुविभाग का एसडीएम नियुक्त किया गया है। पाली की एसडीएम सीमा पात्रे को जिला मुख्यालय बुला लिया गया है। इसी तरह कटघोरा सब…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। किसानों ने धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग करते हुए सुबह से नेशनल हाइवे 130 सी पर चक्काजाम कर दिया है। बीते कई सालों से केंद्र खोलने की मांग पर कोई सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है। मौके पर मैंनपुर एसडीएम व थाना प्रभारी मौजूद हैं। नेशनल हाइवे 130 सी पर धवलपुर के पहले सिकासेर जीरो चैन के पास ग्रामीण चक्काजाम कर रहे हैं। पारागांवडीह में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत घाटौद, बेगरपाला एवं जंगल धवलपुर पंचायत के अधीन आने वाले 15 से ज्यादा गांव के किसान प्रदर्शन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार सुबह कुनकुरी घाट पहुंचकर छठ महापर्व में पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जगन्नाथ मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रमों के सिलसिले में वे 7:40 बजे ग्राम बेमलाटोली पहुंचे और 8:10 बजे वापस अपने गृहग्राम बगिया लौट आए। अब मुख्यमंत्री दोपहर में जशपुर से फरसाबहार के लिए रवाना होंगे, जहां दोपहर 2:00 बजे वे विधानसभा सम्मेलन – आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 3:55 बजे मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया लौटेंगे। यहीं वे रात्रि विश्राम करेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर से लगे सोनवाही गांव के जंगल में एक महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान 37 वर्षीय सुरमिला राजवाड़े के रूप में हुई है। महिला का शव स्कूल मैदान के किनारे खोदे गए सीपीटी गड्ढे में मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना जयनगर थाना क्षेत्र के लटोरी चौकी अंतर्गत सोनवाही गांव की है। रविवार को दोपहर में गांव के कुछ बच्चे…

Read More

प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की छठी मईया से कामना खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज छठ पर्व के अवसर पर सूरजपुर जिले के भटगांव स्थित शिव मंदिर और हनुमान मंदिर के पास बने छठ घाट पर पहुँचकर श्रद्धा और भक्ति के साथ सूर्य देव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने घाट पर उपस्थित व्रतियों से आत्मीय भेंट की और उन्हें नारियल एवं फल भेंट कर छठी मईया से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने छठ पूजा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। केंद्रीय जेल परिसर में जिला बदर आरोपी को मोबाइल फोन पर बातचीत करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी को मोबाइल फोन उपलब्ध कराने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसपी राजेश अग्रवाल ने की है। निलंबित किए गए तीनों पुलिस जवान थाना अंबिकापुर में पदस्थ हैं। जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर थाना के अपराध क्रमांक 781/2025 के तहत दर्ज मामले में आरोपी जय आदित्य तिवारी उर्फ अंश पंडित को 23 अक्टूबर 2025 को जीवन ज्योति अस्पताल अंबिकापुर से इलाज के बाद डिस्चार्ज…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा गया है कि बीजापुर जिले के अंदरूनी इलाकों में नक्सिलयों के द्वारा आये दिन मुखिबर के नाम पर ग्रामीण आदिवासियों की हत्या कर रहे है। पिछले लगभग 2 महीनों में बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के ग्राम उडतामल्ला, मारूढ़बाका, कमलापुर और पाउरगुड़ा में 5 ग्रामीणों की हत्या नक्सिलयों के द्वारा किए जाने की सूचना है। बीते दिनों ग्राम नेलाकांकेर में 2 ग्रामीणों की हत्या नक्सिलयों के द्वारा की जा चुकी है । घटना के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर आज सोमवार को आयोजित कार्यक्रम ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए ग्राम चांदामेटा, मुण्डागढ़ एवं कोलेंग में आयोजित कार्यक्रम में 2 करोड़ 36 लाख की लागत से कई विकास कार्यों की सौगात दी। आज आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चांदामेटा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण लागत 10 लाख, प्राथमिक शाला भवन 20 लाख, आंगनबाड़ी भवन 11.69 लाख रुपए व अन्य कार्यो का लोकार्पण किया गया। वहीं मुण्डागढ़ पंचायत में प्राथमिक शाला भवन निर्माण का लागत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। तेज़ रफ़्तार और लापरवाही ने फिर एक ज़िंदगी छीन ली। बेमेतरा मुख्यालय में हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक मेहर सिंह सलूजा उर्फ क्रिश (19 वर्ष) निवासी बेमेतरा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की धारा 105 (बीएनएस) सहित कई धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। घटना 26 अक्टूबर की रात की है। रिपोर्टकर्ता भीखम राम साहू (27 वर्ष), निवासी ग्राम बगौद थाना चंदनू ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ वाहन क्रमांक CG 07…

Read More