Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नारायणपुर में ईंधन का हाहाकार: 5 में से 4 पंप सूखे, खाली डिब्बे लेकर कलेक्टर बंगले पहुंचे बेबस किसान
- बस्तर में उम्मीद की नई किरण: आजादी के 78 साल बाद बिजली से रोशन हुआ नक्सल मुक्त ‘गुंडराजगुड़ेम’
- सरोना में तेंदुए का आतंक, खेत में नहा रहे ग्रामीण पर जानलेवा हमला; इलाके में दहशत
- हिमंता कैबिनेट के विस्तार में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ के दिग्गज: सीएम साय और दोनों डिप्टी सीएम आज भरेंगे गुवाहाटी की उड़ान
- भोरमदेव मंदिर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमनाथ अमृत महोत्सव के अवसर पर की पूजा-अर्चना
- राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में ज्वेलरी शॉप से ₹1 करोड़ के जेवरात पार
- “सवाल पूछना अपराध नहीं” : पत्रकार को लीगल नोटिस के विरोध में पत्रकारों की एकजुटता
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: मुख्यमंत्री साय बोले- ‘मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित है सनातन संस्कृति का गौरव’
Author: Khabar World
नारायणपुर में ईंधन का हाहाकार: 5 में से 4 पंप सूखे, खाली डिब्बे लेकर कलेक्टर बंगले पहुंचे बेबस किसान
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के पांच पेट्रोल पंपों में से चार पर डीजल का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है, जबकि एकमात्र संचालित पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें लग रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी किसानों, ट्रैक्टर संचालकों, माइंस परिवहन और निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों को हो रही है। डिब्बों में डीजल नहीं मिलने से नाराज किसान और ट्रैक्टर चालक आज साेमवार काे डिब्बे लेकर कलेक्टर निवास पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही डीजल आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। खेती, परिवहन, निर्माण और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के सीमावर्ती ग्राम गुंडराजगुड़ेम में आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंचने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। सुरक्षाबलों और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से गांव में ट्रांसफार्मर स्थापना और विद्युत लाइन विस्तार का कार्य पूरा कर सफलतापूर्वक विद्युत आपूर्ति शुरू की गई। यह इलाका लंबे समय तक माओवादियों के प्रभाव वाला क्षेत्र रहा, जिसके कारण यहां विकास कार्य पूरी तरह बाधित थे। क्षेत्र के नक्सल मुक्त होने के बाद अब प्रशासन लगातार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटा है। जिला पुलिस सुकमा और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के सरोना वन परिक्षेत्र में एक ग्रामीण पर वन्य प्राणी तेंदुए ने हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब ग्रामीण अपने खेत के बोर में नहा रहा था। इस हमले के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घायल ग्रामीण सगराम नेताम की हालत अभी ठीक बताई जा रही है। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासनवाही लाया गया। डॉक्टरों ने उनकी चोटों का इलाज किया और उन्हें निगरानी में रखा है। ग्रामीण अब अपने खेतों में अकेले जाने से भी डर रहे हैं, खासकर शाम के समय और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम गुवाहाटी दौरे पर रवाना होंगे। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी जाएंगे। मुख्यमंत्री शाम 7:30 बजे विशेष विमान से रायपुर से गुवाहाटी के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल गुवाहाटी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 12 मई को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्व शर्मा की कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। शपथ समारोह में शामिल होने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज सोमनाथ अमृत महोत्सव कार्यक्रम के वर्चुअल प्रसारण में सम्मिलित होने के लिए भोरमदेव मंदिर परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने भोरमदेव में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और जिलेवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, रामकिंकर वर्मा, विजय पाटिल, उमंग पाण्डेय, मनीराम साहू, लोकचंद साहू, रूपसिंह धुर्वे, रूपसिंह मरावी, रामजी मरावी, काशीराम उइके, आदित्य श्रीवास्तव, भूखन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरों के हौंसले बुलंद हैं।चोरों ने शनिवार देर रात शंकर नगर के एक सर्राफा दुकान को निशाना बनाया। करीब 1 करोड़ रुपए की सोने-चांदी के जेवर चोरी हुई है। मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में चोरों ने धावा बोला। शनिवार-रविवार की रात करीब 12:30 बजे अज्ञात चोरों ने दुकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवर पर हाथ साफ किया। सोमवार सुबह जब कारोबारी दुकान पहुंचा तो होश उड़ गए। भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात की चोरी का पता चला। खम्हारडीह थाना में मामले…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर – छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता जगत में उस समय जबरदस्त आक्रोश फैल गया, जब जनहित से जुड़ी खबर दिखाने वाले पत्रकार श्रीप्रकाश तिवारी को अविनाश डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 10 पन्नों का लीगल नोटिस भेजा गया। इस नोटिस को पत्रकार संगठनों ने सीधे तौर पर “सच दबाने की कोशिश” और “मीडिया की आवाज कुचलने का प्रयास” करार दिया है। बताया जा रहा है कि सवाल 24 न्यूज़ के पत्रकार श्रीप्रकाश तिवारी ने हितग्राहियों और आम जनता की शिकायतों के आधार पर अविनाश बिल्डर्स से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रसारित होने के बाद कंपनी…
’राजधानी रायपुर में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री’ ’75 वर्ष पूर्व आज ही के दिन सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण का कार्य हुआ था पूरा’ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं के साथ गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर से वर्चुअली जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई पूजा – अर्चना का अवलोकन कर उनका संबोधन सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान सोमनाथ मंदिर के स्वर्णिम इतिहास, विदेशी आक्रांताओं द्वारा किए गए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं कक्षा के हिंदी पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। राजधानी की क्राइम ब्रांच और कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी NSUI नेता वेणु जंघेल को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस को चकमा देने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपयुक्त मध्य जोन ने 5000 रूपये इनाम की घोषणा भी की थी। जानकारी के मुताबिक, टेलीग्राम ग्रुप पर 13 मार्च 2026 की रात 12th बोर्ड हिंदी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुंगेली आगमन के दौरान एक बेहद भावुक और आत्मीय क्षण देखने को मिला, जिसने वहां उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। प्रदेश के मुखिया के स्वागत के लिए जहां जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे, वहीं एक नन्हा बालक भी अपने पिता के साथ मुख्यमंत्री के स्वागत हेतु पहुंचा था। मुख्यमंत्री ने अपने सहज और स्नेहपूर्ण व्यवहार से उस मासूम बच्चे को न केवल अपनापन दिया, बल्कि उसे आशीर्वाद देकर पूरे माहौल को भावुक बना दिया। जानकारी के अनुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सचिन मसीह…

