Author: Khabar World

प्रधानमंत्री सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य देखभाल और ऊर्जा जैसे प्रमुख सेक्टरों में 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10 बजे, ‘दिल की बात’ कार्यक्रम के तहत, नवा रायपुर अटल नगर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में ‘जीवन का उपहार’ समारोह में जन्मजात हृदय रोगों का सफलतापूर्वक उपचार करा चुके 2500 बच्चों से परस्पर बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री इसके बाद लगभग 10:45 बजे ब्रह्माकुमारी के “शांति शिखर” का उद्घाटन करेंगे, जो आध्यात्मिक शिक्षा, शांति और ध्यान का एक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। सरगुजा जिले के जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत निम्हा के निवासी श्री घासी राम का जीवन कभी गरीबी, अभाव और कच्चे मकान की छत के नीचे संघर्ष में बीत रहा था। परिवार की आजीविका खेती-बाड़ी और दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर थी। सीमित संसाधनों और कृषि योग्य भूमि के अभाव में आर्थिक स्थिति कमजोर रही, जिसके कारण वर्षों से पक्के घर का सपना अधूरा था। शासन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने श्री घासी राम के जीवन में उजाला भर दिया। वर्ष 2024-25 में उन्हें इस योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ। किस्तों में मिली राशि से उन्होंने…

Read More

नए छत्तीसगढ़ की झलक देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुए प्रभावित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज आयोजित एकता परेड में इस वर्ष छत्तीसगढ़ की झांकी “बस्तर की धरती – संस्कृति, सृजन और प्रगति की गाथा” ने सभी का मन मोह लिया। यह झांकी छत्तीसगढ़ के जनजातीय जीवन, परंपराओं और विकास यात्रा का जीवंत प्रतीक बनकर उभरी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने परेड में सम्मिलित सभी झांकियों का अवलोकन किया और विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलकियों की सराहना की। प्रधानमंत्री की उपस्थिति में प्रदर्शित छत्तीसगढ़ की…

Read More

मुख्य सचिव विकाशील ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज मंत्रालय महानदी भवन में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव विकाशील ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। मंत्रालय में अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ ली कि ’’राष्ट्र की एकता, अखंण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं। जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष ने पूरे इलाके को दहला दिया है। घटना में दो लोगों की टांगी से वार कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दर्जनों की संख्या में हमलावरों ने गांव में धावा बोला और हमला कर दिया। दोनों पक्षों से हिंसा भड़कने के बाद हालात इतने बिगड़ गए कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव की है। मृतकों की पहचान चकरो यादव और नान्ही नागवंशी के रूप में की गई…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने जुएल ओराम का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट किया। मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम से छत्तीसगढ़ में जनजातियों के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने श्री ओराम को राज्य में आदिवासी समुदाय के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सहित समग्र विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने श्री ओराम को बताया कि छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति बहुत समृद्ध…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आंवला नवमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ आंवला वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने आंवला नवमी के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में आंवला वृक्ष को दिव्य और औषधीय गुणों से युक्त माना गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आंवला नवमी, जिसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है, धन, आरोग्य और समृद्धि का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि यह मान्यता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के मंगल स्पंज आयरन फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान 40 फीट ऊंचाई से क्रेन ऑपरेटर नीचे गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से अन्य फैक्ट्री कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। ठेकेदार से 1 लाख रुपए मुआवजा राशि के बाद परिजन शव को लेकर वापस लौटे। जानकारी के मुतबिक, बताया जा रहा है कि बिल्हा मैंसबोड़ निवासी मिथलेश यादव, बिल्हा के मंगल स्पंज आयरन में क्रेन चलाता था। फैक्ट्री के सड़े टूटे जाली से 40…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार सुबह देवेंद्र नगर पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यपर्ण किया और उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने घड़ी चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित किए। साथ ही मुख्यमंत्री ने घड़ी चौक से जयस्तंभ चौक तक आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी दौड़ में शामिल हुए। जयस्तंभ चौक पहुंचकर उन्होंने श्याम प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को एकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को लेकर…

Read More

हिंदू धर्म में गुह्य काली परम शक्ति का एक गुप्त रूप है, जिनके बारे में बहुत कम ही बात की जाती है। मां काली के इस रूप की पूजा अत्यंत गुप्त रूप से की जाती है। वह श्मशान के दिल में रहती है, जो सिद्धियों की प्रदाता और विघ्नों का नाश करने वाली हैं। उनका आह्वान मध्यरात्रि की पूजा में केवल वही लोग कर सकते हैं, जिन लोगों के पास कई तरह की तांत्रिक शक्तियां हैं। तांत्रिक परंपरा में देवी काली के अनगिनत रूप का जिक्र किया गया है। जिसमें महाकाली, दक्षिणा काली, श्मशान काली, भद्रकाली और कामकाली प्रमुख हैं।…

Read More