Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक
- छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, इलाके में फैली सनसनी
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी की किस्मत का फैसला आज
- छत्तीसगढ़ में ‘सर्विस रूल्स’ पर सरकार का हंटर: बिना अनुमति किसी भी संगठन से जुड़ाव पर रोक, अनुशासन का नया युग शुरू
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र स्थित ग्राम दनिया (बोरी) में दो लंगूरों की एयरगन से गोली मारकर हत्या की गई। चना फसल को नुकसान पहुंचाने के संदेह में ग्रामीण ने बंदरों पर गोली चला दी। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल को वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम ने ग्राम दनिया में कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि गांव निवासी अजय पटेल ने एयरगन से दो लंगूरों को गोली मारी। गोली लगने से दोनों…
आपने गौर किया होगा कि किसी भी पूजा-पाठ में नारियल और केले का खासतौर से इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप इसका कारण जानते हैं? पूजा में नारियर और केले का इस्तेमाल होना कोई आम बात नहीं है, बल्कि इसके पीछे बड़ी ही खास वजह मिलती है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। हिंदू धर्म में नारियल और केले को सबसे शुद्ध और पवित्र फल माना जाता है, क्योंकि इन्हें ‘जूठे’ बीज से नहीं उगाया जा सकता। उदाहरण के तौर पर अन्य फल जैसे जामुन, आम, सेब आदि बीज से उत्पन्न होते हैं, जिन्हें अगर…
नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हरा दिया है। अंतिम 2 गेंद में दिल्ली को जीत के लिए 2 रन बनाने थे, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 रन डिफेंड करते हुए गुजरात को रोमांचक जीत दिलाई। इसी के साथ दिल्ली का विजयरथ थम गया है। डेविड मिलर ने अंतिम 2 ओवरों में पूरा मैच लगभग पलट ही दिया था, लेकिन अंतिम 2 गेंदों पर मिलर से दो रन नहीं बने। अंतिम 2 गेंद में नहीं बने 2 रन आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 13 रन बनाने थे और सामने गेंदबाज थे…
नई दिल्ली। आदित्य धर की धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को रिलीज़ होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है, और ये स्पाई थ्रिलर अपने तीसरे हफ़्ते में भी अपना दबदबा बनाए हुए है। तीसरे सोमवार को, रणवीर सिंह स्टारर इस फ़िल्म ने अपना सबसे कम कलेक्शन किया, लेकिन फिर भी डबल डिजिट में कमाई करने में कामयाब रही। इस बीच, अपने तीसरे मंगलवार को थोड़ी बढ़त देखी गई इसी के साथ इसने बाहुबली 2 को पछाड़ दिया। अब ये देश की दूसरी सबसे बड़ी फिलम चुकी है। जानते हैं नंबर 1 बनने के लिए इसे किसे मात…
एनर्जी का खजाना है ये काला चना! गर्मी में थकान और सुस्ती भगाएगा दूर, सुबह खाने से पूरे दिन देगा ताकत
नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में तेज धूप, उमस और लगातार काम करने के कारण शरीर जल्दी थक जाता है। कई बार दिन में ही सुस्ती और नींद महसूस होने लगती है, जिससे काम करने की क्षमता प्रभावित होती है। ऐसे में दिन की शुरुआत यानी सुबह का नाश्ता बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। यदि नाश्ता पौष्टिक और संतुलित हो, तो पूरे दिन शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इस कड़ी में काला चना एक सस्ता, सुलभ और बेहद फायदेमंद विकल्प बनकर सामने आता है, जिसे ‘पावर बूस्टर’ कहना गलत नहीं होगा। जानें आयुर्वेद के एक्सपर्ट से पलामू के आयुर्वेद…
KWNS- रायपुर l बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड अंतर्गत धर्मावरम ग्राम से एक सकारात्मक बदलाव की कहानी सामने आई है, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से हो रहे विकास की नई तस्वीर बयान करती है। कभी नक्सल प्रभावित यह इलाका अब शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से विकास की मुख्यधारा से जुड़ता दिखाई दे रहा है। इसी परिवर्तन की मिसाल हैं 60 वर्षीय श्रीमती गुण्डी बुचम्मा, जिन्होंने वर्षों तक कच्चे एवं खपरैल वाले मकान में कठिन परिस्थितियों के बीच जीवन व्यतीत किया। बारिश के मौसम में घर की छत से पानी टपकना, असुरक्षा और असुविधा उनके जीवन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अम्बिकापुर में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का एकदिवसीय सरगुजा दौरा काफी अहम माना जा रहा है, जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:00 बजे लुंड्रा पहुंचेंगे, जहां वे किसान सम्मेलन में शामिल होकर किसानों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुनेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे, जिससे स्थानीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:25 बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे, जहां वे स्वर्गीय पं. रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कथित आबकारी घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लंबे समय से जेल में बंद निलंबित राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारी सौम्या चौरसिया और उनके सहयोगी केके श्रीवास्तव बुधवार को रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आ गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव रहीं सौम्या चौरसिया की यह रिहाई प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। गिरफ्तारी से रिहाई तक का सफर सौम्या चौरसिया को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिसंबर 2022 में गिरफ्तार किया था। उन पर कोयला परिवहन में अवैध उगाही और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप लगे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने जल कार्यों में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों एवं एजेंसी को कड़ी चेतावनी दी है। लाभांडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मार्च तक 1600 मीटर पाइपलाइन बिछाकर उसकी टेस्टिंग पूर्ण कर ली जानी थी, लेकिन कार्य अधूरा है और टेस्टिंग की कोई व्यवस्था मौके पर उपलब्ध नहीं है। इस पर महापौर ने नाराजगी जताते हुए संबंधितों को फटकार लगाई। महापौर ने स्पष्ट कहा कि पूर्व में भी अमृत मिशन के तहत पाइपलाइन बिना टेस्टिंग के बिछा दी गई थी, जिससे गंभीर समस्याएं उत्पन्न…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गर्मी की तपिश के बीच हो रही हल्की बारिश से आम लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। वहीं आज भी प्रदेश के एक-दो स्थानों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन…

