खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अम्बिकापुर में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का एकदिवसीय सरगुजा दौरा काफी अहम माना जा रहा है, जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:00 बजे लुंड्रा पहुंचेंगे, जहां वे किसान सम्मेलन में शामिल होकर किसानों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुनेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे, जिससे स्थानीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:25 बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे, जहां वे स्वर्गीय पं. रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। यह कार्यक्रम क्षेत्र के लिए खास महत्व रखता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
दिनभर के व्यस्त कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:05 बजे अंबिकापुर से प्रस्थान करेंगे। इस दौरे को किसानों और विकास कार्यों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Trending
- खराब मौसम और सुरक्षा कारणों से CM साय का कार्यक्रम रद्द, सचिन तेंदुलकर के शेड्यूल में भी बड़ा बदलाव
- अभिषेक शर्मा ने ‘ऐतिहासिक’ शतक से ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप?
- मंगलवार को फिर ‘भूत बंगला’ का चला जादू, कर डाली धमाकेदार कमाई, अब बनाने वाली है ये सॉलिड रिकॉर्ड
- गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है डायरिया का खतरा? अचानक उल्टी-दस्त होने लगें, तो क्या करें, डॉक्टर ने दिए टिप्स
- बाबादीप सिंह नगर में अवैध प्लाटिंग पर गरजा निगम का बुलडोजर
- मुख्यमंत्री साय ने भतीजे के विवाह में शामिल होकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद
- बलौदाबाजार में रिश्तों का कत्ल: कलयुगी बेटे ने लकड़ी के पटिए से वार कर ली मां की जान
- रायपुर में रसोई गैस के नए युग की शुरुआत: हरियाणा की कंपनी बिछाएगी पाइपलाइन का जाल


