नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में तेज धूप, उमस और लगातार काम करने के कारण शरीर जल्दी थक जाता है। कई बार दिन में ही सुस्ती और नींद महसूस होने लगती है, जिससे काम करने की क्षमता प्रभावित होती है। ऐसे में दिन की शुरुआत यानी सुबह का नाश्ता बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। यदि नाश्ता पौष्टिक और संतुलित हो, तो पूरे दिन शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इस कड़ी में काला चना एक सस्ता, सुलभ और बेहद फायदेमंद विकल्प बनकर सामने आता है, जिसे ‘पावर बूस्टर’ कहना गलत नहीं होगा।
जानें आयुर्वेद के एक्सपर्ट से
पलामू के आयुर्वेद के एक्सपर्ट शिव पाण्डेय ने लोकल 18 को बताया कि काला चना प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जो शरीर को ताकत देने के साथ-साथ पाचन को भी दुरुस्त रखता है। इसे नाश्ते में शामिल करने का सबसे आसान तरीका है। रात में एक कटोरी काला चना भिगोकर रख दें। सुबह इसे छानकर तैयार कर लें और नाश्ते के समय इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, काला नमक, धनिया पाउडर और थोड़ा सा सौंफ मिलाकर स्वादिष्ट मिश्रण तैयार करें। यह नाश्ता न केवल स्वाद में लाजवाब होता है। बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है और दिनभर तरोताजा बनाए रखता है।
रोग प्रतिरोधक बढ़ जाएगी क्षमता
एक्सपर्ट ने आगे कहा कि नियमित रूप से इस तरह तैयार काला चना खाने से शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होती और थकान दूर रहती है। साथ ही यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है, जिससे आप गर्मी के दुष्प्रभावों से बचे रहते हैं। इस नाश्ते को गर्मी के दिनों अपने डाइट में शामिल कर सकते है।
सत्तू का शरबत है बेहतरीन विकल्प
वहीं, दोपहर के समय शरीर को ठंडक देने के लिए सत्तू का शरबत भी एक बेहतरीन विकल्प है। जौ और चने से तैयार सत्तू न केवल शरीर को ठंडा रखता है। बल्कि लू से भी बचाव करता है। इसके लिए 200 ग्राम पानी में 50 ग्राम सत्तू मिलाएं और उसमें बारीक कटा प्याज, धनिया पत्ता, नींबू का रस, काला नमक और पुदीना की चटनी मिलाकर पीएं। यह पेय शरीर में तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है और अंदर से शीतलता बनाए रखता है।
उन्होंने बताया कि आज के समय में जहां लोग कोल्ड ड्रिंक्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं। वहीं, काला चना और सत्तू जैसे पारंपरिक आहार कहीं ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक और असरदार हैं। यदि आप गर्मी में खुद को फिट, एक्टिव और तरोताजा रखना चाहते हैं तो इन देसी उपायों को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
Trending
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह
- महासमुंद पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत ₹4.56 करोड़ का गांजा जब्त


