Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- केंद्र के समान लंबित महंगाई भत्ते की मांग
- विशेष लेख : मिट्टी की सौंधी महक, परंपराओं की खुशबू और लोकजीवन की मिठास
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: वनांचल में लौट रही आंखों की रोशनी, कांकेर में 21 मरीजों का सफल ऑपरेशन
- गरियाबंद के वनांचल में ‘जल क्रांति’ – सौर ऊर्जा और हैंडपंपों ने बदली दुर्गम क्षेत्रों की सूरत
- ’सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ : ’इतिहास को स्मृतियों में रखते हुए भविष्य को संवारने के संकल्प से बनता है सशक्त राष्ट्र- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा’
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की तैयारी को लेकर कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया, व्यवस्थाओं और आवश्यक प्रशिक्षण की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर शर्मा ने कहा कि इस वर्ष धान खरीदी 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक की जाएगी। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी सहकारी समितियों में व्यवस्थाएँ समयपूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में साफ-सफाई, पानी, छाया, बैठने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। रानीदाह जलप्रपात का सबसे आकर्षक रूप मानसून के दौरान देखने को मिलता है, जब पानी का बहाव चरम पर होता है और चारों ओर हरियाली व वादियां निखर उठती हैं। एडवेंचर, फोटोग्राफी, और प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान अद्भुत अनुभव देता है। यहाँ की स्वच्छ बूंदें, हरियाली भरी घाटियाँ और झरने की गूंज हर आगंतुक को मंत्रमुग्ध कर देती है। रानीदाह जलप्रपात छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिला मुख्यालय से लगभग 15 से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह झरना घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों के मध्य स्थित है और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध…
रजत जयंती पर तिलहन कृषक मेला सह सम्मेलन का आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सारंगढ़ कृषि उपज मंडी प्रांगण में ‘‘तिलहन कृषक मेला सह सम्मेलन’’ का आयोजन किया गया। नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल के अंतर्गत कृषि कार्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर अग्रसर हैं। इस दिशा में दलहन-तिलहन का अधिक उत्पादन देश को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। नगर सेना विभाग के तहत बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों से भर्ती की गई नई महिला नगर सैनिकों का दस दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शनिवार को साइंस कॉलेज मैदान, सरकंडा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी होम गार्ड एल.पी. वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद 279 नई भर्ती महिला होम गार्ड प्रशिक्षणार्थियों ने अनुशासन और कौशल का परिचय देते हुए शानदार मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डीआईजी वर्मा…
शिकारियों की तलाश जारी, वन आरक्षक निलंबित खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार वन मंडल के अर्जुनी वन परिक्षेत्र में करंट वाले तार की चपेट में आने से मादा बायसन की मौत का मामला सामने आया है। मादा बायसन को गर्भ से सात माह का बच्चा था। क्षेत्र में इससे पहले भी बायसन की मौत का मामला सामने आ चुका है। लेकिन अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही के चलते शिकारियों के हौसंले बुलंद है। इस मामले में वन विभाग ने वन आरक्षक को निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, वन्यजीवों के शिकार के लिए करंट वाला तार बिछाया गया था, जिसकी चपेट में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) द्वारा सितंबर 2025 में जारी औषधि गुणवत्ता रिपोर्ट ने देशभर में हड़कंप मचा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, 112 दवाओं के नमूने क्वालिटी टेस्ट में फेल हुए हैं, जबकि एक दवा नकली (Spurious) पाई गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि नकली पाई गई यह दवा छत्तीसगढ़ से संबंधित है। राज्य में कुल 10 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतर सके हैं। CDSCO और राज्य औषधि प्रयोगशालाओं की संयुक्त जांच में पाया गया कि 52 नमूने केंद्रीय प्रयोगशालाओं में और 60 नमूने राज्य प्रयोगशालाओं में अमानक (NSQ)…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने छठ महापर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने कहा है कि छठ पूजा लोक आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। यह पर्व हमें सूर्य उपासना के माध्यम से जीवन में अनुशासन, आत्मसंयम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। छठी मईया की आराधना हमारे जीवन में ऊर्जा, स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करती है। इस अवसर पर उन्होंने कामना की है कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। सूर्य देव की कृपा से सभी का…
आत्मसमर्पित रुपेश ने जारी बयान में सामूहिक आत्मसमर्पण के निर्णय की प्रक्रिया व कारणों का किया उल्लेख
कई नक्सली आत्मसमर्पण को तैयार हैं, लेकिन संगठन के भय-प्रतिशोध से डरे हुए खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नक्सली संगठन के केंद्रिय समिति के नक्सली नेता सोनू ने आत्मसमर्पण किया फिर नक्सलियाें के हार्डकोर कमांडर रुपेश ने हथियार डाले। लगातार बड़े नक्सलियों के आत्मसमर्पण से नक्सली गुटों में खलबली मची हुई है। सरकार अपनी सफलता पर खुश है, वहीं बचे-खुचे हथियार बंद नक्सली अपने साथियों के आत्मसमर्पण से दहशत और गुस्से में हैं। नक्सली संगठन की सेंट्रल कमेटी ने इस कदम को “गद्दारी” करार देते हुए बयान जारी किया । जिसके बाद हमें सीपीआई (माओवादी) के आत्मसमर्पित केंद्रीय समिति सदस्य रूपेश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी परिसर स्थित तालाब में मिली लाश लापता हुए छात्र की ही निकली। मृतक की पहचान छात्र असलम अंसारी के भाई अयूब अंसारी ने की है। इस मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने जांच के लिए 6 सदस्यीय जांच दल का गठन किया है। जानकारी के मुताबिक, जीजीयू परिसर स्थित एक तालाब में गुरुवार की शाम एक युवक की लाश मिली थी। शव को तालाब से बाहर निकालकर पुलिस ने मरच्यूरी में रखवाया था। इस बीच शुक्रवार को विवि परिसर में एक छात्र के दो दिनों से लापता होने की जानकारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को न्यू शांति नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण सुना। इस दौरान भाजपा के सभी महामंत्री, प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या व्यापारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित गार्बेज कैफे का जिक्र किया। कैसे आधा किलो कचड़ा देकर नाश्ता और एक किलो कचड़ा देकर दिन या रात का खाना खा सकते हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि ये प्रेरक उदाहरण है कि जब ठान लिया जाए तो बदलाव भी किया जा सकता…

