खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी परिसर स्थित तालाब में मिली लाश लापता हुए छात्र की ही निकली। मृतक की पहचान छात्र असलम अंसारी के भाई अयूब अंसारी ने की है। इस मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने जांच के लिए 6 सदस्यीय जांच दल का गठन किया है।
जानकारी के मुताबिक, जीजीयू परिसर स्थित एक तालाब में गुरुवार की शाम एक युवक की लाश मिली थी। शव को तालाब से बाहर निकालकर पुलिस ने मरच्यूरी में रखवाया था। इस बीच शुक्रवार को विवि परिसर में एक छात्र के दो दिनों से लापता होने की जानकारी सामने आने से सनसनी फैल गई। लापता छात्र के छोटे भाई को शिनाख्ती के लिए बुलाया गया। उसने टी शर्ट से अपने बड़े भाई के रूप में पहचान की।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सेंट्रल यूनिवर्सिटी की सुरक्षा भी संदेह के दायरे में है। अब पुलिस की 6 सदस्य टीम छात्र की मौत मामले में की जांच करेगी।
Trending
- केंद्र के समान लंबित महंगाई भत्ते की मांग
- विशेष लेख : मिट्टी की सौंधी महक, परंपराओं की खुशबू और लोकजीवन की मिठास
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: वनांचल में लौट रही आंखों की रोशनी, कांकेर में 21 मरीजों का सफल ऑपरेशन
- गरियाबंद के वनांचल में ‘जल क्रांति’ – सौर ऊर्जा और हैंडपंपों ने बदली दुर्गम क्षेत्रों की सूरत
- ’सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ : ’इतिहास को स्मृतियों में रखते हुए भविष्य को संवारने के संकल्प से बनता है सशक्त राष्ट्र- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा’
- बस्तर की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह: कोसा धागाकरण का निःशुल्क प्रशिक्षण, 14 मई तक आवेदन का मौका
- धमतरी समर कैम्प 2026: खेल, सेहत और संस्कार का महाकुंभ
- गीदम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुर्गा बाजार के पास अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार


