Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शराब घोटाला मामले में संलिप्तता के आरोप में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को आज प्रवर्तन निदेशालय के विशेष न्यायलय की तरफ से राहत की उम्मीद है। आज उनके जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई होगी। बता दें कि, चैतन्य बघेल फिलहाल रायपुर सेन्ट्रल जेल में ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं। उन्हें इसी साल के 18 जुलाई 2025 को प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया था। एजेंसी का आरोप है कि इस मामले में लगभग 1,000 करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन का मुख्य आरोपी चैतन्य बघेल ही हैं।

Read More

चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व पूरी तरह से छठी मैया और सूर्य देव को समर्पित होता है। नहाय-खाय के साथ इस आस्था भरे महापर्व की शुरुआत 25 अक्तूबर 2025 से हो चुकी है। आज छठ पूजा का तीसरा दिन है। आज यानी कार्तिक शुक्ल षष्ठी को व्रती महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी और घर की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र की कामना करेंगी। तो आइए जानते हैं, आखिर छठ में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा क्यों निभाई जाती है? क्यों दिया जाता है डूबते सूर्य को अर्घ्य? छठ पर्व सूर्य उपासना का सबसे प्राचीन और…

Read More

नई दिल्ली। श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कैच के दौरान पसलियों में चोट लगी थी। अब खबर आई है कि उपकप्तान अय्यर को गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें सिडनी के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वह आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि अय्यर को इंटरनल ब्लीडिंग हुई, तब उन्हें तुरंत भर्ती करवाना पड़ा। सूत्र ने पीटीआई को बताया, “श्रेयस अय्यर आईसीसी में हैं। रिपोर्ट में इंटरनल ब्लीडिंग का पता लगने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में तुरंत भर्ती करवाना पड़ा। रिकवरी के…

Read More

नई दिल्ली। ऋषभ शेट्टी की पीडियड ड्रामा फिल्म ‘कांतारा ए लीजेंड: चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ ही है। यहां तक की नई रिलीज फिल्मों के आगे भी इसकी कमाई की रफ्तार कम नहीं हो रही है। रिलीज के चौथे वीकेंड पर भी ‘कांतारा ए लीजेंड: चैप्टर 1’ ने कमाल कर दिया। चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के चौथे संडे को कितना कलेक्शन किया है? ‘कांतारा ए लीजेंड: चैप्टर 1’ ने चौथे संडे कितनी की कमाई? साल 2022 में आई ‘कांतारा’ ब्लॉकबस्टर रही थी। वहीं अब इसकी प्रीक्वल ‘कांतारा ए लीजेंड: चैप्टर 1’ भी रिलीज के…

Read More

नई दिल्ली। सुबह का समय शरीर के लिए सबसे अहम माना जाता है, क्योंकि इस वक्त हमारा शरीर नेचुरल पोषण को सबसे अच्छी तरह ग्रहण करता है। अगर सुबह की शुरुआत आयुर्वेदिक और प्राकृतिक पेयों से की जाए, तो दिनभर शरीर में इम्यूनिटी बनी रहती है। इससे कई बीमारियों से बचाव भी होता है। आगे रोज हेल्थी चाय पीने की आदत डाली जाए तो हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखने में मदद करती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी हो कुछ आयुर्वेदिक और प्राकृतिक चाय के बारे में बताने वाले हैं। गुनगुना पानी देता है दिन की सही शुरुआत: आयुर्वेदिक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। धर्मांतरण को लेकर फिर से बवाल हो गया। प्रार्थना सभा के आड़ में लोगों का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन के आरोप में पुलिस ने पति-पत्नी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम हिर्री में एक मकान में प्रार्थना सभा आयोजित किया गया था। आरोप है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और दंपती…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मिट्टी से लथपथ शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मृत युवक की शिनाख्त करने में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के उरला के बंजारी नगर वार्ड नंबर 9 के पास अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक का शव खाली प्लॉट पर कीचड़ और मिट्टी से लथपथ अवस्था में मिला है। युवक का शव मिलने से पूरे इलाके…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक पर स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे शहर में आक्रोश फैल गया था, जिसके बाद छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना और अन्य संगठनों ने मौके पर पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। प्रशासन ने इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को समझते हुए, चौबीस घंटे से भी कम समय के भीतर, पूरे सम्मान के साथ नई प्रतिमा स्थापित करा दी है। घटना और आक्रोश: स्थल: वीआईपी चौक, रायपुर। समय: शनिवार-रविवार (25-26 अक्टूबर 2025) की दरम्यानी रात।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर नगर निगम के पूर्व कांग्रेसी मेयर प्रमोद दुबे PM मोदी से मिलना चाहते है, उन्होंने पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है। प्रमोद दुबे ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रधानमंत्री जी छ.ग. आगमन पर आपका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत है। साथ ही एक विशेष विषय पर आपका ध्यान आकृष्ट करना चाहता है कि भारत के किसी भी राज्य में आवास आबेटन निति के तहत किसी मंत्री को 1 बंगला ही दिये जाने का नियम है। लेकिन छ.ग. राज्य के 10 मंत्री 2-2 बंगले में कब्जा कर 964 सेंट्रल सिविल सर्विस रूल्स की धज्जियां उड़ाकर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दिया है। पार्टी की इस स्टार प्रचारकों की सूची में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम शामिल है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के अलावा इस सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला सहित अन्य नेताओं के नाम भी शामिल है। बता दें कि बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण की बात करें तो इस में 121 सीटों पर 6 नवंबर को…

Read More