नई दिल्ली। श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कैच के दौरान पसलियों में चोट लगी थी। अब खबर आई है कि उपकप्तान अय्यर को गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें सिडनी के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वह आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि अय्यर को इंटरनल ब्लीडिंग हुई, तब उन्हें तुरंत भर्ती करवाना पड़ा।
सूत्र ने पीटीआई को बताया, “श्रेयस अय्यर आईसीसी में हैं। रिपोर्ट में इंटरनल ब्लीडिंग का पता लगने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में तुरंत भर्ती करवाना पड़ा। रिकवरी के आधार पर उन्हें 2 से 7 दिनों तक के लिए ऑब्जरवेशन में रखा जाएगा क्योंकि ब्लीडिंग से इन्फेक्शन को फैलने से रोकना जरुरी था।
श्रेयस अय्यर को सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
अय्यर बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े थे, एलेक्स कैरी का एक शार्ट हवा में गया। इस पर अय्यर उल्टा दौड़े और डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा, हालांकि इस दौरान उनकी पसलियों में चोट लग गई। वह मैदान पर गिर गए, दर्द से कराह रहे थे। फिजियो आए, उन्हें चेक किया और मैदान से बाहर ले गए।
ड्रेसिंग रूम ले जाते समय अय्यर का तापमान, पल्स रेट, ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो रहा था। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत आने लगी, जिसके बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन्हें हॉस्पिटल लेकर गई। रिपोर्ट में सूत्र ने बताया, “टीम के डॉक्टर और फिजियो ने बिना कोई जोखिम लिए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया, अब वह स्थिर हैं, लेकिन ये जानलेवा भी हो सकता था। वह काफी मजबूत हैं और जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
Trending
- भोरमदेव मंदिर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमनाथ अमृत महोत्सव के अवसर पर की पूजा-अर्चना
- राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में ज्वेलरी शॉप से ₹1 करोड़ के जेवरात पार
- “सवाल पूछना अपराध नहीं” : पत्रकार को लीगल नोटिस के विरोध में पत्रकारों की एकजुटता
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: मुख्यमंत्री साय बोले- ‘मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित है सनातन संस्कृति का गौरव’
- 12वीं हिंदी पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड वेणु जंघेल गिरफ्तार, ₹5000 का इनामी आरोपी सलाखों के पीछे
- मुख्यमंत्री के स्नेहिल अंदाज ने जीता सबका दिल, नन्हे प्रशांत को दिया आशीर्वाद
- मुंगेली में सुशासन की बयार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी ₹353 करोड़ से अधिक के 414 विकास कार्यों की सौगात
- बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, बंकर से भारी मात्रा में नक्सली ‘डंप’ और मशीनें बरामद


