Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ‘नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह’ संपन्न; राष्ट्रहितकारी पत्रकारिता पर दिया गया जोर
- बालोद में प्राचार्यों के निलंबन पर भड़का शिक्षक संघ; ‘बिना जांच कार्रवाई’ को बताया अनुचित
- रायपुर में आज सुशासन तिहार 2026′ का शंखनाद, समस्याओं का मौके पर होगा निपटारा
- मुख्यमंत्री साय आज हटकेश्वर नाथ मंदिर में करेंगे रुद्राभिषेक…
- सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण
- सुशासन तिहार 2026: अंबिकापुर में ‘सरकार आपके द्वार’ से मिटा ममता का दर्द, राशन कार्ड मिलते ही छलकी खुशी
- मेधावी छात्रों के सपनों को मिली ‘IPL’ की उड़ान: मुख्यमंत्री साय के न्यौते पर रायपुर स्टेडियम पहुंचे छत्तीसगढ़ के सितारे
- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
Author: Khabar World
दूरस्थ ग्रामीण इलाकों तक हो रहा उजियारा खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर की पावन धरा अब सिर्फ जंगलों और आदिवासी संस्कृति की गवाह नहीं रह गई, बल्कि बिजली की रोशनी हर गांवों में पहुंची है। पिछले पच्चीस वर्षों में जगदलपुर ग्रामीण संभाग ने विद्युतीकरण के क्षेत्र में जो छलांग लगाई है, वह किसी क्रांति से कम नहीं है। वर्ष 2000 में जहां एक गांव तक बिजली पहुंचाना चुनौती थी, वहीं 2025 में हर मजरा-टोला, हर घर रोशनी से जगमगा रहा है। अब बस्तर जिले में विद्युतीकरण का स्तर सौ फीसदी हो चुका है। आदिवासी बहुल इस इलाके के लिए यह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में एक बेटे ने घरेलू विवाद के चलते अपनी मां को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद महिला के मायके वालों ने बेटे की पिटाई कर दी। विवाद बढ़ा तो गांव में पंचायत बिठाई गई। जिसके बाद महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पक्ष वालों को बेदम पीट दिया। इस मारपीट में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से 21 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें एक पक्ष ने 17 लोगों के खिलाफ तो दूसरे ने 4 समेत अन्य के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सीतापुर थाना क्षेत्र से रेप का मामला सामने आया है। यहां एक 23 वर्षीय युवती के साथ उसी के जान-पहचान के युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी युवती को घुमाने के बहाने सुनसान जगह ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम चलता के हर्राटिकरा निवासी 24 वर्षीय इंदल साय किंडो ने युवती को बहाने से अपने साथ घूमने चलने को कहा। इसके बाद वह उसे एक सुनसान इलाके में ले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के हाथों राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत ‘आमचो बस्तर हॉट कियोस्क’ का उद्घाटन किया गया और साथ ही ‘बस्तर आर्ट (कला गुड़ी) कैटलॉग’ का विमोचन भी किया गया। यह ‘आमचो बस्तर हॉट कियोस्क’ एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य बस्तर जिले में दूरदराज के स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाना है। छत्तीसगढ़ और बस्तर जिले में पहली बार शुरू किए गए इस कियोस्क के माध्यम से समूह अब अपने बेहतरीन उत्पादों को विक्रय कर सकते हैं, जिससे उनकी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने पुराना नगर तुरीटोंगरी इलाके में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं। मामला 18 अक्टूबर का है, जब पुराना नगर तुरीटोंगरी क्षेत्र में एक अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। जांच में मृतक की पहचान सीटोंगा निवासी सीमित खाखा (28 वर्ष) के रूप में हुई। शव का अधिकांश हिस्सा जल चुका था, जिसे अपराधियों ने पहचान छिपाने के लिए आग के हवाले किया था। पुलिस जांच में सामने आया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राज्य के स्थापना के 25 वर्ष के अवसर पर आयोजित बस्तर जिले के जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का मुख्य अतिथि और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री साव ने विभागों द्वारा आयोजित स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की प्रगति और हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया। कार्यक्रम में आमचो बस्तर हाट कियोस्क का भी उद्घाटन करते हुए कलागुड़ी कैटलॉक का भी विमोचन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि दंतेश्वरी मैय्या की पवित्र धरा में जिला स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ किया जा रहा है, हम प्रदेश के 25…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में हुई चोरी की वारदात का जीआरपी बिलासपुर ने महज़ 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। रेलवे पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया एप्पल लैपटॉप, आईपैड, पासपोर्ट और दस्तावेज सहित कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास और भी मजबूत हुआ है। 30 अक्टूबर को प्रज्वल शरद घाडगे ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में अपना पिट्ठू बैग चोरी होने की रिपोर्ट जीआरपी बिलासपुर में दर्ज कराई थी।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ में शनिवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 32 वर्षीय सीमा मेहर अपने घर में मृत अवस्था में मिलीं। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सीमा मेहर अपने पति मिथुन मैहर के साथ शनिवार रात ग्राम मूर्तिपारा में आयोजित गौरा-गौरी कार्यक्रम देखने गई थीं। घर लौटने के बाद देर रात करीब 2 बजे दोनों के बीच विवाद हुआ। पूछताछ में मिथुन मैहर ने पुलिस को बताया कि झगड़े…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कोरबा जिले के एनएसएस की छात्रा कुमारी लेखनी साहू ने आज राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने लेखनी साहू के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुमारी लेखनी साहू को विगत 6 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया था। सुश्री लेखनी ने समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा जागरूकता और शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। राज्यपाल रमेन डेका ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रामनामी समाज के बीच आत्मीय संवाद का एक वीडियो देश में तेजी से वायरल हुआ है । इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे भावनात्मक और प्रेरणादायी पल बताया है। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित रजत महोत्सव के दौरान एक हृदयस्पर्शी दृश्य उस समय देखने को मिला, जब रामनाम में लीन जीवन जीने वाले रामनामी समाज के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि प्रधानमंत्री के रायपुर प्रवास से…

