खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के हाथों राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत ‘आमचो बस्तर हॉट कियोस्क’ का उद्घाटन किया गया और साथ ही ‘बस्तर आर्ट (कला गुड़ी) कैटलॉग’ का विमोचन भी किया गया। यह ‘आमचो बस्तर हॉट कियोस्क’ एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य बस्तर जिले में दूरदराज के स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाना है। छत्तीसगढ़ और बस्तर जिले में पहली बार शुरू किए गए इस कियोस्क के माध्यम से समूह अब अपने बेहतरीन उत्पादों को विक्रय कर सकते हैं, जिससे उनकी बाजार तक पहुंच सुनिश्चित होगी।
इस कियोस्क पर बेलमेटल, ढोकरा आर्ट, बांस शिल्प, काष्ट शिल्प, और मूर्ति कला जैसे अद्भुत हस्तशिल्प उत्पाद उपलब्ध हैं, जो बस्तर की समृद्ध कला को दर्शाते हैं। इसके अलावा, काजू, इमली उत्पाद, कोदो, कुटकी, महुआ, हल्दी, मिर्ची, धनिया, तीखुर, और बस्तर कॉफी जैसे स्थानीय उच्च गुणवत्ता वाले कृषि और वनोपज उत्पाद भी विक्रय के लिए रखे गए हैं। ‘आमचो बस्तर हॉट कियोस्क’ का मुख्य लक्ष्य समूहों की आय में वृद्धि करना और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। यह इकाई न केवल उत्पादों का प्रचार करेगी, बल्कि समूहों को ग्राहकों की ज़रूरतों और पसंद को सीधे समझने का अवसर भी प्रदान करेगी, जिससे वे अपने उत्पादों को बाज़ार की माँग के अनुसार तैयार कर सकें। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इस पहल को बस्तर के स्थानीय लोगों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम निरूपित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, आयुक्त डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, कलेक्टर हरिस एस, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण और जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Trending
- सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण
- सुशासन तिहार 2026: अंबिकापुर में ‘सरकार आपके द्वार’ से मिटा ममता का दर्द, राशन कार्ड मिलते ही छलकी खुशी
- मेधावी छात्रों के सपनों को मिली ‘IPL’ की उड़ान: मुख्यमंत्री साय के न्यौते पर रायपुर स्टेडियम पहुंचे छत्तीसगढ़ के सितारे
- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की


