Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 12वीं हिंदी पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड वेणु जंघेल गिरफ्तार, ₹5000 का इनामी आरोपी सलाखों के पीछे
- मुख्यमंत्री के स्नेहिल अंदाज ने जीता सबका दिल, नन्हे प्रशांत को दिया आशीर्वाद
- मुंगेली में सुशासन की बयार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी ₹353 करोड़ से अधिक के 414 विकास कार्यों की सौगात
- बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, बंकर से भारी मात्रा में नक्सली ‘डंप’ और मशीनें बरामद
- विशेष लेख- “ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज”
- मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की
- दलदल बना ‘डेथ ट्रैप’, 5 माह के हाथी शावक की मौत से वन विभाग के दावों की खुली पोल
- चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान ने की आत्महत्या, शराब की लत और पारिवारिक विवाद बना मौत का कारण?
Author: Khabar World
नई दिल्ली। नींबू पानी को लोग अक्सर वजन घटाने या शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पीते हैं। नींबू पानी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है और अधिकतर लोग गर्मियों में इस ड्रिंक को पीना पसंद करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सर्दियों में भी नींबू पानी पीना शरीर के लिए लाभकारी होता है और इससे इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है। सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास गुनगुना नींबू पानी पीना सेहत के लिए कमाल होता है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है, पाचन को सुधारता है और पूरे दिन एनर्जी बनाए रखता है। सर्दियों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वातावरण में मौजूद नमी में कमी होने की वजह से रात में ठंड की वापसी होने लगी है। आने वाले तीन दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। पिछले चौबीस घंटे में रायपुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। प्रदेश में मौसम अब सामान्य होने लगा है जिससे नवंबर की ठंड महसूस होने लगी है। रात में मौसम ठंडकता लिए हुए मगर दिन की धूप अभी भी परेशान करने वाली है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में पड़ी, यहां रात का पारा 12.4 डिग्री सेल्सियस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य शासन विधि और विधायी कार्य विभाग द्वारा वर्ष 2025 के लिए बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान पुरस्कार की घोषणा कर दी है। अधिवक्ता संघ रायपुर में विधि व्यवसायरत अधिवक्ता भरतलाल सोनी को इस वर्ष का बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान पुरस्कार प्रदान किए जाने हेतु चयन किया गया है। अधिवक्ता श्री सोनी विगत 26 वर्षों से अधिवक्ता संघ रायपुर में विधि व्यवसाय कर रहे हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर में विगत 15 वर्षों से पैनल अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वर्ष 2013, 2015, 2019, 2023 एवं 2025 में रायपुर जिला स्तर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साहसिक शिविर 2025 में छत्तीसगढ़ के युवा राहुल मनहर ने अपने साहस, अनुशासन और सांस्कृतिक प्रस्तुति से प्रदेश का नाम रोशन किया। धर्मशाला के मकलियोडगंज में आयोजित इस शिविर में देशभर से आए स्वयंसेवकों ने भाग लिया। शिविर के दौरान राहुल मनहर ने रॉक क्लाइम्बिंग, जुम्मारिंग, रैपलिंग, ट्रेकिंग, टेंट पिचिंग और जीवन रक्षा प्रशिक्षण जैसी कई साहसिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 1 नवम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में राहुल मनहर ने प्रदेश की लोकसंस्कृति का शानदार प्रदर्शन करते हुए पंथी, सुआ, राउत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह की पूर्णिमा का दिन स्नान, दान और पूजा-अर्चना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इसी अवसर पर बुधवार की सुबह रायगढ़ जिले में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। केलो नदी के सभी प्रमुख घाटों पर तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रातः काल ब्रह्ममुहूर्त से ही महिलाएं, पुरुष और वृद्धजन नदी तट पर पहुंचने लगे। ठंडी हवा और हल्की धुंध के बीच श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई और सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। स्नान के बाद भक्तों ने दीपदान कर भगवान विष्णु और भगवान शिव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर में रेल हादसे में सक्ती की एक छात्रा प्रिया चंद्रा की मौत हो गई है। प्रिया चंद्रा बिलासपुर के GGU में पढ़ाई कर रही थी जो कि BSC फाइनल की छात्रा थी। प्रिया चंद्रा बहेराडीह की रहने वाली थी। बता दें कि बिलासपुर ट्रेन हादसे में कई लोग अभी भी लापता हैं। कई परिजन अस्पताल से लेकर मर्चुरी तक चक्कर काटने को मजबूर हैं। इसी तरह अपनी मां को तलाशती एक बेटी सिम्स अस्पताल पहुंची है। प्रमिला वस्त्रकार 52 साल, जयराम नगर, अकलतरा से बिलासपुर आने के लिए लोकल मेमू ट्रेन से रवाना हुई थी।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के हाथों छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की लाभार्थी 69 लाख से अधिक महिलाओं को 21वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि जारी की जाएगी। लाभार्थी महिलाओं में 7658 महिलाएं बस्तर संभाग के उन गांवों की है, जो छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बीते 22 महीनों में संचालित माओवाद उन्मूलन अभियान के चलते माओवाद के प्रभाव से मुक्त हुए हैं। इन महिलाओं को पहली बार इस योजना का लाभ मिलेगा। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 5 नवम्बर को राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में महतारी वंदन योजना की 21वीं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10:10 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगे, जहां उनका आरक्षित कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित संथ लेक पहुंचकर सूर्यकिरण एयरोबेटिक डिस्प्ले का अवलोकन करेंगे। दोपहर 12:35 बजे राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे। लगभग 1:10 बजे वे पुलिस लाइन हेलीपैड राजनांदगांव पहुंचेंगे। दोपहर 2:10 बजे मुख्यमंत्री उदयाचल मल्टी स्पेशिलिटी आई केयर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ करेंगे। वहीं 2:35 बजे वे स्टेट स्कूल ग्राउंड में आयोजित “लखपति दीदी सम्मेलन” में भाग लेंगे। राजनांदगांव दौरे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे 5 दिवसीय राज्योत्सव का समापन आज होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति सी.पी।राधाकृष्णन शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सुबह 10 बजे राजभवन से सेंध लेक जाएंगे। यहां आयोजित एयर शो में शामिल होंगे। दोपहर 12:35 को रायपुर एयरपोर्ट से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। जहां लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम शिरकत करेंगे। इसके बाद रायपुर एयरपोर्ट से सीधे राज्योत्सव मैदान जाएंगे। इसके बाद राज्योत्सव 2025 के समापन समारोह में शामिल होंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के बोरिद गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां दातून तोड़कर फेंकने की मामूली बात पर दो महिलाओं के बीच हुआ झगड़ा इतनी हिंसक रूप ले लिया कि एक महिला की जान चली गई। घटना की सूचना के बाद रानीतराई थाना पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, बोरिद गांव निवासी 52 वर्षीय राधाबाई बघेल और उसी गांव की 27 वर्षीय हेमा भारती के बीच दातून फेंकने को लेकर कहा-सुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में विवाद बढ़ गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई।…

