खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10:10 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगे, जहां उनका आरक्षित कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित संथ लेक पहुंचकर सूर्यकिरण एयरोबेटिक डिस्प्ले का अवलोकन करेंगे।
दोपहर 12:35 बजे राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे। लगभग 1:10 बजे वे पुलिस लाइन हेलीपैड राजनांदगांव पहुंचेंगे। दोपहर 2:10 बजे मुख्यमंत्री उदयाचल मल्टी स्पेशिलिटी आई केयर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ करेंगे। वहीं 2:35 बजे वे स्टेट स्कूल ग्राउंड में आयोजित “लखपति दीदी सम्मेलन” में भाग लेंगे। राजनांदगांव दौरे के बाद मुख्यमंत्री शाम 3:55 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे। शाम 5 बजे नवा रायपुर अटल नगर में राज्य अलंकरण और रजत महोत्सव समापन समारोह में मुख्यमंत्री की उपस्थिति रहेगी।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


