खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साहसिक शिविर 2025 में छत्तीसगढ़ के युवा राहुल मनहर ने अपने साहस, अनुशासन और सांस्कृतिक प्रस्तुति से प्रदेश का नाम रोशन किया।
धर्मशाला के मकलियोडगंज में आयोजित इस शिविर में देशभर से आए स्वयंसेवकों ने भाग लिया। शिविर के दौरान राहुल मनहर ने रॉक क्लाइम्बिंग, जुम्मारिंग, रैपलिंग, ट्रेकिंग, टेंट पिचिंग और जीवन रक्षा प्रशिक्षण जैसी कई साहसिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
1 नवम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में राहुल मनहर ने प्रदेश की लोकसंस्कृति का शानदार प्रदर्शन करते हुए पंथी, सुआ, राउत नाच और करमा नृत्य प्रस्तुत किया। उनकी इस प्रस्तुति ने हिमालय की धरती को छत्तीसगढ़ी रंगों से सराबोर कर दिया।
देशभर से पहुंचे स्वयंसेवक छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की धुन पर झूम उठे और राहुल मनहर के प्रदर्शन की जमकर सराहना की।
राहुल ने न केवल अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, बल्कि हिमाचल की वादियों में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का गौरवपूर्ण प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया।
Trending
- मेधावी छात्रों के सपनों को मिली ‘IPL’ की उड़ान: मुख्यमंत्री साय के न्यौते पर रायपुर स्टेडियम पहुंचे छत्तीसगढ़ के सितारे
- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: सुकमा के वनांचलों में ‘संजीवनी’ बना स्वास्थ्य मिशन; 1.54 लाख लोगों की हुई जांच
- महापौर ने आवारा श्वानों के बधियाकरण-टीकाकरण हेतु एबीसी सेंटर का किया शुभारंभ


