खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वातावरण में मौजूद नमी में कमी होने की वजह से रात में ठंड की वापसी होने लगी है। आने वाले तीन दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। पिछले चौबीस घंटे में रायपुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। प्रदेश में मौसम अब सामान्य होने लगा है जिससे नवंबर की ठंड महसूस होने लगी है। रात में मौसम ठंडकता लिए हुए मगर दिन की धूप अभी भी परेशान करने वाली है।
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में पड़ी, यहां रात का पारा 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे ज्यादा तापमान जगदलपुर में 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है। उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले तीन दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।
राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्य तौर पर साफ रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान 21 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के अनुमान हैं। सी होने लगी है। आने तीन दिनों में तापमान और गिरावट आने की संभावना है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


