Author: Khabar World

नई दिल्ली। भारत में आयुर्वेदिक औषधियों की परंपरा सदियों पुरानी है और इन औषधियों से कई बीमारियों का सफल इलाज किया जाता रहा है। इन्हीं में से एक है गुड़मार जिसे मधुनाशिनी यानी शुगर को नष्ट करने वाली जड़ी-बूटी भी कहा जाता है। यह लता के रूप में पाई जाने वाली औषधि अपने अद्भुत गुणों के कारण विशेष रूप से डायबिटीज, मोटापा और लिवर से जुड़ी बीमारियों के उपचार में उपयोग की जाती है। अलीगढ़ के आयुर्वेदिक डॉ. राजेश कुमार के अनुसार, गुड़मार न केवल रक्त शर्करा को नियंत्रित करती है, बल्कि शरीर को संपूर्ण रूप से स्वस्थ बनाए रखने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर एजाज ढेबर की अम्मी (माता) का आज निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। उनके निधन से परिवार और शहर के लोगों में शोक है। परिवार के अनुसार, मैय्यत (मंगलवार) नमाज़-ए-मग़रिब के बाद बैरन बाजार स्थित घर से उठाई जाएगी। इसके बाद जनाज़ा मौदहापारा कब्रिस्तान ले जाया जाएगा, जहां सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। निधन की खबर मिलते ही कई राजनीतिक और सामाजिक लोग ढेबर परिवार के घर पहुँचकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए धमाके की घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदय विदारक है और जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति वह संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। केंद्र सरकार और हमारी केंद्रीय एजेंसियां स्थिति की सतत समीक्षा कर रही हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण ठंड पड़ना शुरू हो गई है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं का असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है। प्रदेश भर के सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में भी बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी समेत कई अन्य जिलों में घना कोहरा छा रहा है और पूरे दिन ठंड का एहसास हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने ठंड को ले कर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में शीतलहर चलने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना बसना पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप जब्त की है। ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहे 60 किलो ग्राम गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 12 लाख रुपए है, जबकि परिवहन में प्रयुक्त आयशर ट्रक, दो मोबाइल सहित कुल जब्ती की कीमत लगभग 22 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक, 10 नवंबर को थाना बसना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से अवैध गांजा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार रात हुए भीषण धमाके के बाद रायपुर में पुलिस अलर्ट मोड में है। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मंगलवार सुबह विशेष जांच अभियान चलाया गया। डॉग स्क्वाड ने पूरे परिसर को स्कैन किया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। बता दें कि बीती रात पुलिस प्रशासन ने शहर के प्रमुख स्थानों- रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया। किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। एससपी ने सभी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। उनके दौरे को लेकर आज नवा रायपुर में हाई लेवल मीटिंग आयोजित की जाएगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में यह बैठक शाम 4 बजे मंत्रालय में शुरू होगी। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ी सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। बैठक में वीसी के माध्यम से सभी प्रमुख विभागों और सरगुजा जिले के अधिकारी भी शामिल होंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। वह सुबह 9.20 हेलीकॉप्टर से साबरमती के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे एक निजी होटल में छत्तीसगढ़ इनवेस्टर्स कनेटी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7.30 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से रायपुर के लिए भरेंगे उड़ान।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। वन मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में 11 करोड़ 82 लाख 31 हजार की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन आज साेमवार काे संपन्न हुआ। इन कार्यों का भूमिपूजन करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में समावेशी और क्षेत्रीय विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्हाेने कहा कि क्षेत्र की विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा स्थानीय विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से न केवल आर्थिक…

Read More

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की बैठक लेकर दिए सुधार के निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने राजधानी रायपुर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था और लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आज राजभवन में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की बैठक लेकर इस संबंध में विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि राजधानी की जनसंख्या और वाहनों की संख्या के अनुपात में यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और अनुशासित बनाये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने यातायात प्रबंधन और ट्रैफिक मॉनिटरिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिये।…

Read More