Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
Author: Khabar World
कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत : उपमुख्यमंत्री शर्मा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बिहार चुनाव के रुझानों को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कहा कि एनडीए के 150 से अधिक सीटों पर आने का आंकलन था। वहां एनडीए की सरकार बनेगी। बिहार की जनता को बधाई, जिन्होंने उचित निर्णय लिया। बिहार की जनता ने विकास का साथ दिया है। ईवीएम को लेकर कांग्रेस के आरोपों को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी बेहतर नेतृत्व नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें कुछ नहीं मिलता तो वे ईवीएम को दोष देते हैं। कांग्रेस को आत्म अवलोकन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पांच महीने की फरारी के बाद ग्वालियर में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र सिंह तोमर से पुलिस की पूछताछ पूरी हो गई है। पुलिस शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करगी और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आग्रह किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज दो केस आर्म्स एक्ट और सूदखोरी, ब्लैकमेल और वसूली केस में पूछताछ की है। घर के लॉकर में मिले हथियार को आरोपी ने अपने सुरक्षा गार्ड का बताया है जबकि क्षत्रिय करणी सेना से जुड़े लोगों द्वारा फरारी के दौरान मदद करने की जानकारी उसने दी है। दूसरी तरफ हिस्ट्रीशीटर रोहित…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के लिए एक स्पष्ट और निर्णायक जनादेश लेकर आए हैं। शुरुआती रुझानों के नतीजों में बदलने के साथ ही यह साफ हो गया कि महागठबंधन का ‘लालटेन’ (राजद का चुनाव चिन्ह) इस ‘NDA की आंधी’ के सामने अपनी चमक खो बैठा। मुख्यमंत्री पद के दावेदार और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव के नेतृत्व को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनकी पार्टी और गठबंधन बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे रह गए। मुख्य आँकड़े और सीट वितरण (रुझानों के आधार पर) 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में बहुमत…
शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। जिससे आर्थिक संपन्नता और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा धन, वैभव और सुख-समृद्धि के लिए की जाती है क्योंकि यह दिन विशेष रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है, और उनकी कृपा से आर्थिक संपन्नता और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। शुक्रवार के दिन अपने घर को साफ-सुथरा रखें, विशेष रूप से मुख्य द्वार और पूजा…
नई दिल्ली। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह हफ़्ता दिलचस्प रहा है। दरअसल कई नई और कुछ हफ्तों पुरानी फ़िल्मों के बीच टिकट खिड़की पर कमाई के लिए खूब जंग हुई। जहां यामी गौतम और इमरान हाशमी की ‘हक़’ फिलहाल दबदबा बनाए हुए हैं। वहीं ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ सहित कई अन्य फिल्में मुट्ठीभर कमाई के लिए संघर्ष करती दिख रही हैं। चलिए यहां जानते हैं इन फिल्मों ने गुरुवार को कितनी कमाई की है? ‘हक’ ने गुरुवार को कितना किया कलेक्शन? इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका…
नई दिल्ली। सुबह खाली पेट 1-2 कली कच्चे लहसुन को पानी के साथ निगलना सबसे फायदेमंद माना जाता है। ऐसा करने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह तरीका खासतौर पर ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। लहसुन को भारतीय रसोई में केवल स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। यह हर घर में आसानी से मिल जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर इसे सही तरीके और समय पर खाया जाए तो यह शरीर के लिए किसी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा और जन सुविधा को और मजबूत करने के लिए नया सुरक्षा कैम्प अब जाटलूर में खुल गया है। सुरक्षा बलों ने यहां नक्सलियों द्वारा बनाए गए भव्य स्मारक को ध्वस्त किया, जो लंबे समय से इस क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों का प्रतीक रहा है। छत्तीसगढ़ पुलिस के विशेष दस्ते DRG , बस्तर फाइटर और केंद्रीय अर्धसैनिक बल ITBP ने संयुक्त अभियान चलाते हुए नक्सली संरचनाओं को निशाना बनाया। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में सुरक्षा बलों की सटीक योजना और स्थानीय खुफिया तंत्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जानकारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से भी कम हो गया है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं का असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है। राजधानी रायपुर में भी इस साल कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में घना कोहरा छा रहा है और पूरे दिन ठंड का एहसास हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने ठंड को ले कर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों कुछ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पुलिस ने 53.17 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गांजा की कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है। तस्कर ओडिशा से गांजा की एक खेप लेकर आया था। हालांकि बस्तर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, एक युवक ओडिशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ के लिए निकला था। उसने सरहद पार कर ली थी। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाइक (नंबर OR 10 D 6439) नगरनार की तरफ से आड़ावाल की तरफ आ रही है। जिसके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने बाल दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी, उन्होंने आगे कहा, देश के भविष्य, हमारे नन्हें-मुन्ने बच्चों को समर्पित यह दिन हमें उस मासूमियत, जिज्ञासा और सपनों की दुनिया की याद दिलाता है जिसमें हर संभावना छिपी है। बच्चों की मुस्कान में ही राष्ट्र का उज्जवल भविष्य बसता है, उनकी ऊर्जा में नए भारत का संकल्प छिपा है। आइए, हम सब मिलकर ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प लें, जहाँ हर बच्चा शिक्षा, संस्कार और अवसरों के साथ आगे बढ़ सके। जय हिंद!

