Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के केशकाल में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 की खराब हालत के विरोध में स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए आज गरूवार को पूरा केशकाल नगर स्वस्फूर्त बंद रहा । नगरवासियों ने बताया कि महीनों से सड़क मरम्मत की मांग की जा रही थी। लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। धूल और कीचड़ से व्यापारी और राहगीर दोनों परेशान हैं। वाहन चालकों को प्रतिदिन जाम और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। सड़क पर धूल और गड्डों के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले की पुलिस ने चोरी के 2 अलग-अलग मामले में आज गुरूवार काे 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। एक सुने मकान की सीट तोड़कर अंदर घुसकर अलमारी से पैसे चुराकर त्रिपाल में आग लगा दी। दूसरे ने चाय के ठेले से गल्ला में रखा सारा कैश ही गायब कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। पहला मामला महारानी वार्ड का है। इस वार्ड की रहने वाली झरना सोनी ने पुलिस को बताया कि रात में वो घर में नहीं थी। उस समय उसके मोहल्ले के ही कुछ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर। हिर्री क्षेत्र के सरसेनी स्थित काजू फैक्ट्री के पास सकर्रा में रहने वाले इंजीनियर का शव मिला है। गांव के लोगों को आशंका है। इधर घटना की सूचना के बाद भी पुलिस की टीम तीन घंटे तक मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। बताया जा रहा है कि इंजीनियर और गांव के कुछ लोग देर रात तक बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद इंजीनियर घर नहीं लौटा था। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है। हिर्री क्षेत्र के सकर्रा में रहने वाले भास्कर शर्मा इंजीनियर थे। कुछ…

Read More

KWNS –  रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित मेला स्थल में आयोजित भव्य राज्योत्सव 2025 के दौरान जिंदल स्टील ने एक आकर्षक और जानकारीपूर्ण स्टॉल लगाया, जिसने वहां आने वाले लोगो का ध्यान अपनी ओर खींचा । जिंदल स्टील के इस स्टॉल में कंपनी के विभिन्न उत्पादों, आधुनिक तकनीक, मशीनरी डिवीजन के उन्नत उपकरणों एवं CSR गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। साथ ही, कंपनी द्वारा पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को भी प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया। स्टॉल में जिंदल स्टील…

Read More

ऑफ्ट विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान किए पदक छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की बहुत संभावनाएं हैं। देखे, सोचे और अवसर का उपयोग करें। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मजबूत इच्छाशक्ति होना जरूरी हैं। यह उद्गार राज्यपाल रमेन डेका ने आज ऑफ्ट विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। समारोह में विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 65 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक सहित 324 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अनुशासन और समय का पाबंद…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 5 हजार से ज्यादा पदों के लिए पुलिस आरक्षक भर्ती होनी है। पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग में रिक्त पदों के लिए जारी भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। 17 से 19 नवंबर तक 8 जिलों में ट्रेड टेस्ट परीक्षा होगी। जानकारी के मुताबिक, 17 से 19 नवंबर 2025 तक प्रदेश के आठ जिलों रायपुर, धमतरी, दुर्ग, खैरागढ़, बिलासपुर, रायगढ़, अम्बिकापुर और कोन्डागांव में ट्रेड टेस्ट परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आरक्षक (चालक) और आरक्षक (ट्रेडमेन) के पदों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ के बीजापुर जिले के रीमल्ल और अन्नारम के घने जंगल से बुधवार सुबह डीआरजी, सीआरपीएफ और एसटीएफ के जवानाें के साथ हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर हुए हैं । आज गुरूवार काे भी इलाके में लगातार मुठभेड़ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार घने जंगल से फायरिंग की आवाज आबादी वाले इलाकों तक आ रही है। यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है । सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अब तक कई नक्सलियाें के मारे जाने की सूचना मिल रही है। हालांकि इनकी संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2021-22 भर्ती घोटाले से जुड़ा मामला अब एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने राज्य सरकार की याचिका को खारिज करते हुए उन 37 चयनित अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुनाया है, जिनके खिलाफ अब तक सीबीआई (CBI) ने कोई चार्जशीट दाखिल नहीं की है। कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि ऐसे अभ्यर्थियों को नियुक्ति (ज्वाइनिंग) दी जाए। यह सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच में हुई। इस दौरान राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के फैसले को…

Read More

रायपुर/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के मैदान में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला हैं। पटना की सभा में शर्मा ने कहा, “राहुल बाबा को SIR पर भरोसा रखना चाहिए। मतदाता सूची का शुद्धिकरण ही SIR है। गलती हुई तो सुधार भी हो रहा है। राहुल के विदेशी दौरे पर तंज कसते हुए शर्मा ने कहा, “सेना के पराक्रम पर भरोसा रखो, विदेश जाकर भारत को बदनाम मत करो।” नक्सल मुद्दे पर सख्त संदेश दिया, “हिंसा छोड़ो, पुनर्वास मिलेगा। नहीं तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।” तेजस्वी यादव के 2 करोड़ नौकरी वादे पर हंसते हुए बोले,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज- दुर्ग। इस्पात नगरी के वैशाली नगर इलाके एक शर्मनाक और हैरान कर देने वाले खबर सामने आई है। यहां एक 85 साल की बुजुर्ग महिला को हवस का शिकार बनाया गया है। उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि, पीड़ित बुजुर्ग महिला बीमार थे और बिस्तर पर ही रहती थी। वह भिलाई कैम्प 1 इलाके में, घर पर अकेली ही रहती थी। संभवतः आरोपी ने इसी बात का फायदा उठाया और इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More