Author: Khabar World

सड़क–पुल–जल संरचना से बदलेगी तस्वीर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण अंचलों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ओड़गी और भैयाथान विकासखंड में 13.22 करोड़ रूपये से अधिक लागत के तीन अहम विकास कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। मंत्री राजवाड़े ने विकासखंड ओड़गी के ग्राम हरिहरपुर (छतरंग रोड) में कागज नाला पर 419.37 लाख रूपये की लागत से बनने वाले पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मंत्री राजवाड़े ने भैयाथान विकासखंड के ग्राम सांवरावा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में बिहान योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं। स्व सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आजीविका के नए अवसर विकसित कर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम टांगरगाँव की श्रीमती संज्योति चौहान ने बैंक सखी के रूप में कार्य कर आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल प्रस्तुत की है। वे चांदनी स्व सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला, जिससे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में युवती की फोटो एडिट कर आपत्तिजनक रूप में सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी युवक प्रवीण कुमार निर्मलकर को चारामा पुलिस ने युवती की शिकायत के बाद आज शनिवार काे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रवीण कुमार निर्मलकर के पास से वह मोबाइल फोन जब्त कर लिया। इसी मोबाइल फोन का उपयोग करके उसने फोटो एडिट कर वॉट्सऐप समूह में वायरल की थी। आरोपी को न्यायिक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने मानवीय संवेदना की एक नई मिसाल पेश की है। घने जंगलों और दुर्गम रास्तों के बीच, सीआरपीएफ की 165 बटालियन की चार्ली कंपनी के जवानों ने एक तीन माह की बीमार बच्ची की जान बचाकर उसे नई जिंदगी दी है। रात के अंधेरे में चला ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’ घटना बीजापुर सीमा पर स्थित तिमिनार गांव की है। बीती रात ग्रामीणों से सूचना मिली कि गांव में तीन माह की एक बच्ची गंभीर रूप से बीमार है और उसे तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है। इलाका…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-मनेन्द्रगढ़। ‎‎जनपद पंचायत भरतपुर के च्यूल गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खाली पड़े घर में नवजात शिशु मिला। बताया जा रहा है कि एक महिला ने सुनसान घर में बच्चे को जन्म दिया और उसके बाद मौके से फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए नवजात को सुरक्षित बाहर निकाला। तत्काल इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंचे उप स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ और आरएचओ एनएम (स्वास्थ्य कर्मी) ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर…

Read More

“कार्यकर्ता बने वैचारिक और अनुशासित, भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा पद” : लोरमी प्रशिक्षण शिविर में बोले डिप्टी सीएम साव डिप्टी सीएम अरुण साव लोरमी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हुए सम्मिलित खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने आज कबीर भवन लोरमी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के शुभारंभ सत्र में शामिल हुए। साव ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है, जो अपने प्रत्येक कार्यकर्ता को योग्य, परिपक्व और वैचारिक रूप से मजबूत बनाना चाहती है। उन्होंने कहा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। नशे के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पुलिस ने एक करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपए कीमत का 281.900 किलो ग्राम (02 क्विटल 81.900 किलोग्राम) गांजा जब्त किया है।मामले में महाराष्ट्र के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। ओडिशा से गांजा लेकर आने की सूचना पर एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम एनएच 53 रेहटीखोल रोड पहुंच कर नाकाबंदी किए। कुछ समय बाद एक फार्चुनर (MH 12 WC 0090) एवं एक स्कार्पियो (MH 12 YH 0090) पहुंची। गाड़ी में रखी बोरियों के संबंध में गाड़ी में सवार लोगों ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक कॉलेज छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला है। छात्रा का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। गांव के लोगों ने जब छात्रा के शव को देखा तो उन्होंने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जशपुर जिले के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जिले में परीक्षा देने निकली छात्रा का युवक ने अपहरण कर लिया, फिर ओडिशा में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता बालिका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। घटना थाना पत्थलगांव के चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र की है। दरअसल, 25 फरवरी को कोल्हेंझरिया क्षेत्र के ग्रामीण ने चौकी कोल्हेनझरिया में शिकायत दर्ज कराई कि 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय बेटी अपने सहेलियों के साथ 24 फरवरी को परीक्षा दिलाने सुबह 8 बजे निकली थी। सुबह 9 बजे स्कूल के शिक्षक का फोन आया कि उनकी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर के पहले प्रवास पर आए विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद ने आईआईएम के दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप भारत की यात्रा के एक निर्णायक मोड़ पर ग्रेजुएट हो रहे हैं। आज भारत जनसांख्यिकीय ऊर्जा, तकनीकी क्षमता और बढ़ते वैश्विक जुड़ाव के संगम पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इनोवेशन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक, फाइनेंस से लेकर एंटरप्रेन्योरशिप तक, सभी क्षेत्रों में भारतीय पेशेवर वैश्विक मंच पर लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अवसर अपने साथ ज़िम्मेदारी भी लाता है। पेशेवर और भविष्य के लीडर के तौर पर, आप न केवल कंपनियों…

Read More