Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में एक बार फिर अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा सब्जी मंडी के पास झाड़ियों में शुक्रवार सुबह एक युवक का अधजला शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या कर शव को जलाने की आशंका जताई जा रही है। शुक्रवार सुबह तिफरा सब्जी मंडी के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने झाड़ियों से धुआं उठते देखा। पास जाकर जांच करने पर उन्हें एक अधजला शव पड़ा मिला। सूचना…

Read More

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री साय ने कर्तव्यों के सम्यक निर्वहन को बताया राष्ट्रधर्म खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राष्ट्रगीत वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वाल्मीकि रामायण में मातृभूमि को स्वर्ग से भी श्रेष्ठ बताया गया है- “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी”। उन्होंने कहा कि जिस भूमि ने हमें जन्म दिया, पालन-पोषण किया और पहचान दी, उसकी सेवा ही हमारे जीवन का सबसे बड़ा धर्म है। भारत माता की आराधना केवल शब्दों में नहीं, अपने कर्तव्यों के सम्यक निर्वहन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। साय सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रमोशन के बाद नई पदस्थापना आदेश जारी किया है। सात सहायक संचालकों को उपसंचालक और जिला कार्यक्रम अधिकारी बनाए गए हैं। इसका आदेश आज महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने जारी किया है। आदित्य शर्मा सहायक संचालक बलौदाबाजार को मनेंद्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी भेजा गया है।

Read More

बेमेतरा में भव्य स्मरणोत्सव समारोह, सामूहिक गान ने जगाई देशभक्ति की अलख वन्दे मातरण राष्ट्रगीत, स्वतंत्रता कि अवधारना को सशक्त और जीवित रखने कि प्रेरणा देता हैं – कलेक्टर खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। वन्दे मातरम् राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बेमेतरा जिले में देशभक्ति, एकता और आध्यात्मिक भाव से ओतप्रोत स्मरणोत्सव समारोह उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। जिला प्रशासन द्वारा जिला पंचायत सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर रणबीर शर्मा, एसएसपी रामकृष्ण साहू, जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पदमाकर, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मधु राय, जिला पंचायत अध्यक्ष…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले का ग्रामीण जीवन आज एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कभी कच्ची पगडंडियों और दुर्गम रास्तों की वजह से विकास से दूर रह जाने वाले गांव आज पक्की सड़कों के सहारे नई दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) ने यहाँ की जीवनशैली, अर्थव्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने में ऐतिहासिक बदलाव लाया है। वर्ष 2011-12 में जब अविभाजित दुर्ग जिले के अंतर्गत बेमेतरा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत हुई, तब ग्रामीणों ने अपने गांव को मुख्य मार्गों से जुड़ने की एक आशा देखी। लेकिन असली रफ्तार 2012 में…

Read More

वंदे मातरम सामूहिक गायन के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में स्मरण उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर कुन्दन कुमार, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में वंदे मातरम का गायन किया गया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का आयोजन हुआ एवं प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय कार्यक्रम के मंच…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग ने समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। जिले में पिछले 25 वर्षों में विभाग ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, महिला सशक्तिकरण तथा बाल संरक्षण के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। पोषण एवं आईसीडीएस की सेवाएँ – वर्ष 2000 में अविभाजित जिले में 981 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित थे, जो बढ़कर वर्ष 2025 में 1369 हो गए हैं। इन केन्द्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं माताओं को पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में पिछले 25 वर्षों के दौरान खेती-किसानी में एक अद्वितीय परिवर्तन हुआ है। बस्तर जिले के अंतर्गत वर्ष 2000 में जहां फसल उत्पादन का कुल क्षेत्र मात्र 1,58,919 हेक्टेयर था, वहीं अब 2025 तक यह बढ़कर 2,00,310 हेक्टेयर हो चुका है। यानी लगभग 26 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह विस्तार बस्तर के दुर्गम इलाकों तक पहुंचा है । बीज वितरण के मामले में वर्ष 2000 में मात्र 3,109 क्विंटल बीज उपलब्ध कराए गए थे, जो अब 32,253 क्विंटल तक पहुंच चुकी है यानी करीब 10 गुना की आशातीत बढ़ोत्तरी हुई है। किसानों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। निगम क्षेत्र में बहुत जल्द ही शहर की सड़कों पर घूमते आवारा व घुमंतू मवेशियों से मुक्ति मिलने वाली है। सड़कों पर भटकते पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी नगरीय निकायों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि खुले में पशु छोड़ने वाले मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, आवारा पशुओं से जुड़ी शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1033 और निदान-1100 पोर्टल के प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए हैं । सड़क…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया ‘मेक इन सिलिकॉन’ संगोष्ठी का शुभारंभ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) नवा रायपुर के 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय ‘मेक इन सिलिकॉन’ संगोष्ठी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है और आज राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ का भी…

Read More