Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मक्के की आड़ में लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, पुलिस ने मारा छापा; आरोपी गिरफ्तार
- युवा शक्ति और चाणक्य नीति: क्या आपकी सोच आपको विजेता बनाने के लिए तैयार है?
- ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप
- ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, तीसरे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
- एमपी के सीधी की ‘बुंदेली हर्बल टी’ का जलवा: स्वाद में बेजोड़ और सेहत का ‘पावरहाउस’, अब दिल्ली तक चर्चा
- रायपुर में ‘सुशासन तिहार 2026’ का आगाज़: 11 मई से शहर के सभी 10 जोनों में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
- कोरबा में सनसनी: फैक्ट्री कर्मचारी की नृशंस हत्या, झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव
- छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल: सुष्मिता सिंह ने UPSC भारतीय वन सेवा (IFS) में हासिल की 32वीं रैंक
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बिलासपुर की महिला उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) एसएस टेकाम के खिलाफ पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी वसूली आदेश को निरस्त करते हुए कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने कहा कि बिना उचित कारण बताए और संवैधानिक अधिकारों का पालन किए बगैर वसूली आदेश जारी करना नियमों के विपरीत है। डीएसपी के वेतन से की गई कटौती पर भी आपत्ति जताते हुए कोर्ट ने पूरे मामले को मनमाना व्यवहार बताया और काटी गई पूरी राशि लौटाने का निर्देश दिया है। दरअसल याचिकाकर्ता डीएसपी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे दी है। बीते दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। राजधानी रायपुर में सुबह से कोहरा छा रहा है और कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि, आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट होने की बात कही है। मौसम विभाग ने बताया कि, छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर, बिलासपुर, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, सरगुजा और कोरबा समेत प्रदेश के कुछ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के आरोप में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी सिंह तोमर को रायपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से पकड़ा है। वीरेंद्र तोमर बीते 151 दिन से पुलिस को चकमा दे रहा था। वीरेंद्र तोमर को सड़क के रास्ते पुलिस रायपुर ला रही है। वहीं वीरेंद्र का भाई रोहित तोमर अब भी फरार है। रोहित तोमर की तलाश में टीम जुटी हुई है। रायपुर पुलिस के अधिकारी आज रविवार को आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा करेंगे। वीरेंद्र सिंह उर्फ रूबी तोमर रायपुर का आदतन अपराधी है। आरोप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिला अस्पताल में नसबंदी के दौरान दाे महिलाओं की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सर्जरी करने वाली टीम की प्रमुख डॉ. उज्जवला देवांगन ने बताया कि ओटी टेबल पर ही दोनों को झटके व अकड़न होने लगी थी। नसबंदी के बाद आनन-फानन में दोनों को 200 मीटर दूर आईसीयू में शिफ्ट करा दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज के मुताबिक बजरंग नगर निवासी 27 वर्षीय पूजा यादव ने आईसीयू में दम तोड़ दिया। दूसरी सिकोला भाटा निवासी 30 वर्षीय किरण यादव को बेहतर उपचार के लिए परिजन निजी सेंटर ले जाना चाह रहे थे, तभी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छग जोहार पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को गिरफ्तार किया जाएगा। रायपुर एसएसपी ने आज इस मामले में बयान दिया है। दरअसल अमित बघेल की तत्काल गिरफ्तारी नहीं होने पर सर्व समाज ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। आंदोलन में सभी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल ने रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को खंडित किए जाने के बाद विवादित बयान देते हुए कहा था कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला एवं पुरुष के पदों पर भर्ती के लिए कल 9 नवंबर को व्यापमं द्वारा परीक्षा का आयोजन किया गया है। परीक्षा पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक रायपुर जिले के 9 केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए 2488 अभ्यर्थियों का पंजीयन हुआ है। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन ने सभी केन्द्रों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा सभी केन्द्रों में दीवाल घड़ी लगाने के निर्देश दिए हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज यानी 9 नवंबर को बिलासपुर और बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय लगभग दोपहर 12.30 बजे रायपुर से रतनपुर, बिलासपुर जाएंगे, जहां वे मां महामाया के दर्शन करेंगे। इसके बाद कल्चुरी कलार महासंघ महोत्सव 2025 कार्यक्रम में शामिल होंगे। बिलासपुर के बाद वह बालोद जिले के लिए रवाना होंगे। लगभग दोपहर 2:35 बजे को रवाना होकर करीब 3:20 बजे बालोद पहुचेंगे। इसके बाद डौंडीलोहारा के ग्राम संबलपुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित शाकंभरी महोत्सव और छत्तीसगढ़ प्रदेश (को.) मोरार पटेल द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शिरकत करेंगे। शाम 5.15 बजे…
*आरटीआई के तहत विभाग द्वारा प्रदान की गई जानकारी में सोशल मीडिया में प्रसारित किसी भी बिल का कोई उल्लेख नहीं, इन बिलों से विभाग का कोई संबंध नहीं* KWNS – रायपुर। कतिपय सोशल मीडिया में प्रसारित उप मुख्यमंत्री-सह-लोक निर्माण मंत्री के परिवार के निजी कार्यक्रम का भुगतान लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जाने संबंधी समाचार तथ्यहीन एवं भ्रामक है। लोक निर्माण विभाग द्वारा उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव या किसी भी निजी कार्यक्रम का कोई भुगतान नहीं किया गया है। आरटीआई के तहत विभाग द्वारा प्रदान की गई जानकारी में सोशल मीडिया में प्रसारित किसी भी बिल का कोई…
KWNS – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को डॉ. शर्मा ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा बनाई पेंटिंग भेंट की और विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों के विषय में चर्चा की।
*शासकीय मदद से गणेशराम का किडनी प्रत्यारोपण सफल, मुख्यमंत्री से मिल कर परिवार ने जताया आभार* KWNS – रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अब उन परिवारों के लिए संजीवनी बन चुकी है, जिनके लिए गंभीर बीमारियों का खर्च उठाना संभव नहीं होता। इस योजना ने एक बार फिर जशपुर जिले के बगीचा निवासी 48 वर्षीय किसान गणेशराम यादव को नई ज़िंदगी दी है। गणेशराम की दोनों किडनियाँ खराब हो चुकी थीं। कई महीनों से डायलिसिस पर चल रहे गणेशराम की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। डॉक्टरों ने उन्हें किडनी प्रत्यारोपण की सलाह…

