
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज यानी 9 नवंबर को बिलासपुर और बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय लगभग दोपहर 12.30 बजे रायपुर से रतनपुर, बिलासपुर जाएंगे, जहां वे मां महामाया के दर्शन करेंगे। इसके बाद कल्चुरी कलार महासंघ महोत्सव 2025 कार्यक्रम में शामिल होंगे। बिलासपुर के बाद वह बालोद जिले के लिए रवाना होंगे।
लगभग दोपहर 2:35 बजे को रवाना होकर करीब 3:20 बजे बालोद पहुचेंगे। इसके बाद डौंडीलोहारा के ग्राम संबलपुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित शाकंभरी महोत्सव और छत्तीसगढ़ प्रदेश (को.) मोरार पटेल द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शिरकत करेंगे। शाम 5.15 बजे मुख्यमंत्री रायपुर लौटेंगे।


