खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिला अस्पताल में नसबंदी के दौरान दाे महिलाओं की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सर्जरी करने वाली टीम की प्रमुख डॉ. उज्जवला देवांगन ने बताया कि ओटी टेबल पर ही दोनों को झटके व अकड़न होने लगी थी। नसबंदी के बाद आनन-फानन में दोनों को 200 मीटर दूर आईसीयू में शिफ्ट करा दिया गया।
सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज के मुताबिक बजरंग नगर निवासी 27 वर्षीय पूजा यादव ने आईसीयू में दम तोड़ दिया। दूसरी सिकोला भाटा निवासी 30 वर्षीय किरण यादव को बेहतर उपचार के लिए परिजन निजी सेंटर ले जाना चाह रहे थे, तभी सांस थम गई। आईसीयू के ड्यूटी डॉक्टर ने सीपीआर दिया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
सीएस ने दोनों की मौत का संभावित कारण सर्जरी के लिए लगाई दवाओं में से किसी एक का रिएक्शन बताया गया है। सर्जरी करने वाली डॉ. उज्जवला ने भी रिएक्शन की वजह मौत की आशंका जाहिर की। महिलाओं को सुबह सकुशल भर्ती कराने वाले परिजन अचानक उनकी मौत से सदमें में हैं।
Trending
- मक्के की आड़ में लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, पुलिस ने मारा छापा; आरोपी गिरफ्तार
- युवा शक्ति और चाणक्य नीति: क्या आपकी सोच आपको विजेता बनाने के लिए तैयार है?
- ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप
- ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, तीसरे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
- एमपी के सीधी की ‘बुंदेली हर्बल टी’ का जलवा: स्वाद में बेजोड़ और सेहत का ‘पावरहाउस’, अब दिल्ली तक चर्चा
- रायपुर में ‘सुशासन तिहार 2026’ का आगाज़: 11 मई से शहर के सभी 10 जोनों में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
- कोरबा में सनसनी: फैक्ट्री कर्मचारी की नृशंस हत्या, झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव
- छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल: सुष्मिता सिंह ने UPSC भारतीय वन सेवा (IFS) में हासिल की 32वीं रैंक


