खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे दी है। बीते दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। राजधानी रायपुर में सुबह से कोहरा छा रहा है और कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि, आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट होने की बात कही है। मौसम विभाग ने बताया कि, छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर, बिलासपुर, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, सरगुजा और कोरबा समेत प्रदेश के कुछ जिलों में आज तापमान में गिरावट होगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के कई जिलों आज तेज हवा भी चलने वाला है। वहीं लोगों को अब ठिठुरन महसूस होना शुरू हो गई है। लोग गरम कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज होने की बात कही है।
मौसम विभाग ने जनता से अपील करते हुए कहा कि, प्रदेश में चक्रवाती तूफ़ान “मोंथा” का असर भले ही खत्म हो गया है, लेकिन फिर भी प्रदेश में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने कहा कि, प्रदेश में अब ठंड बढ़ने वाली है। ऐसे में लोग अपने साथ गर्म कपड़े और बारिश से बचने के उपाय करके ही घर के बाहर निकले।
Trending
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू
- बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’
- पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत
- घर बैठे मिला टोकन, आसानी से हुआ धान विक्रय, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान
- छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री साय
- पेंड्रावन जलाशय खनन विवाद: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खदान लीज रद्द करने की दी चेतावनी, धान खरीदी और मुआवजे को लेकर भी सरकार को घेरा
- प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
- हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े


