Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर सांसद महेश कश्यप के निवास ग्राम कुम्हरावंण्ड झरनीगुड़ा में आयोजित श्रीराम भक्त श्रीहनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आज मंगलवार काे छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रथम दिवस मंत्री केदार कश्यप ने मंडपाच्छादन एवं अभिषेक में भाग लेकर पवनपुत्र हनुमान की विधिवत पूजा अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि एवं कश्यप परिवार के मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने सांसद महेश कश्यप, कश्यप परिवार एवं ग्रामीणजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के घोटिया थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम ढाबामारी के पास आज मंगलवार की सुबह विवाह समाराेह से लौट रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलट गई, इस हादसे में 2 महिलाओं की माैके पर ही मौत हो गई, वहीं 37 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही बचाव दल मौके पर पहुंचकर घायलों को लोहंडीगुड़ा अस्पताल में प्रथमिक उपचार के बाद मेकाॅज लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार सिरिसगुड़ा निवासी एक परिवार अपने गांव के लोगों के साथ सोमवार को गांव के ही…
कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी से स्वास्थ्य विभाग को मिले 2,220 आधुनिक चिकित्सा उपकरण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में राजधानी रायपुर के शासकीय अस्पताल, पंडरी में चिकित्सा उपकरणों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए शासन लगातार प्रयासरत है और इसी कड़ी में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों…
IIM रायपुर के सहयोग से संचालित दो वर्षीय MBA कार्यक्रम के लिए जागरूकता अभियान तेज खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के युवाओं को सुशासन और पब्लिक पॉलिसी के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप” के तहत संचालित दो वर्षीय MBA इन पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस क्रम में भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर के प्रतिनिधि बिनॉय टी एवं एस.एन. मंडल द्वारा जशपुर सहित प्रदेश के उत्तरी जिलों का दौरा कर विद्यार्थियों को इस कोर्स की जानकारी दी जा रही है। टीम द्वारा विभिन्न…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी आज भी चिकित्सा जगत के सामने एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, जो मरीजों को शारीरिक के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी प्रभावित करती है। ऐसे कठिन समय में आयुष्मान भारत योजना और जगदलपुर स्थित महारानी अस्पताल कैंसर पीड़ितों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर उभरे हैं। यहां इलाज करा रहे कई मरीजों की कहानियां इस बात की गवाही दे रही हैं कि अब सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर उपचार संभव हो पा रहा है। जगदलपुर की निवासी अनीता महावर, जो एक छोटी किराना दुकान संचालित करती हैं, कैंसर के उन्नत (चौथे)…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक अब कानून बन गया है, राज्यपाल डेका ने हस्ताक्षर किए। इसका संकेत डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिया है। उन्होंने कहा, राज्यपाल स्वयं ही चिंतनशील है। मैं समझता हूं हम और आप अभी बात कर रहे, हो सकता है इस पर हस्ताक्षर हो गया हो। नक्सल मुक्त होने के बाद मुख्यमंत्री की दिल्ली में बैठक होगी। इस मामले में गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, मुख्यमंत्री का दिल्ली प्रवास है और उसमें छत्तीसगढ़ को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। नक्सलवाद समाप्त हुआ है उसके बाद यह बैठक हो रही है। धर्म स्वतंत्र नियम को…
बस्तर 2.0: नक्सलवाद के अंत से ‘अग्रणी बस्तर’ तक; सीएम साय ने पीएम मोदी को सौंपा विकास का मास्टरप्लान
पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पॉइंट, बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के भविष्य की एक नई तस्वीर पेश की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने न केवल नक्सलवाद के अंत के बाद प्रदेश में आई शांति के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया, बल्कि बस्तर के समग्र विकास का एक विस्तृत और दूरदर्शी ब्लूप्रिंट भी सौंपा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को मानसून के बाद बस्तर आने का आमंत्रण दिया, जहां उनकी मौजूदगी में कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि बस्तर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। गरियाबंद जिले के देवभोग में उस समय बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया जब कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव अपनी मांगों को लेकर नेशनल हाईवे पर धरने पर बैठ गए। बेलाट नाला में पुल निर्माण और झाखरपारा में सहकारी बैंक खोलने की मांग को लेकर विधायक ने यह कदम उठाया, उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी और दर्जनों कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया और लंबी कतारें लग गईं। मौके पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है, वहीं स्थिति…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरपालिकाओं व त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी आम-उप चुनाव मई माह में कराए जाने की तैयारी है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची तैयार व पुनरीक्षित किए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्थानीय निकायों की मतदाता सूची 1 अप्रैल 2026 की स्थिति के आधार पर तैयार की जाएगी। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 13 अप्रैल को किया जाएगा और दावे-आपत्तियां 20 अप्रैल तक ली जाएंगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 मई को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा प्राधिकृत अधिकारियों का प्रशिक्षण हो चुका है। जिन…
हिंदू परंपरा में प्रदोष व्रत को अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है, जिसमें भक्त पूरे श्रद्धा भाव से उनकी पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई आराधना से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। यह व्रत हर महीने दो बार, त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। भक्त दिनभर उपवास रखते हैं और शाम के समय विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उज्जैन…

