खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरपालिकाओं व त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी आम-उप चुनाव मई माह में कराए जाने की तैयारी है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची तैयार व पुनरीक्षित किए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्थानीय निकायों की मतदाता सूची 1 अप्रैल 2026 की स्थिति के आधार पर तैयार की जाएगी। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 13 अप्रैल को किया जाएगा और दावे-आपत्तियां 20 अप्रैल तक ली जाएंगी।
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 मई को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा प्राधिकृत अधिकारियों का प्रशिक्षण हो चुका है। जिन मतदाताओं के नाम संबंधित स्थानीय निकाय के क्षेत्र, वार्ड अथवा पंचायत से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची में दर्ज होंगे, वही मतदाता स्थानीय निकायों की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के पात्र होंगे।
Trending
- रायपुर में वन्यजीव तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: 50 करोड़ के ‘जिंदा पैंगोलिन’ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
- नक्सलवाद पर विकास का प्रहार: ‘बस्तर मुन्ने’ और ‘नियद-नेल्लानार 2.0’ से बदलेगी बीजापुर की तस्वीर
- लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
- सुकमा के ‘बेदरे’ में बदलाव की बयार: वनाधिकार और पीएम आवास ने बोगाम भीमा के परिवार को दी नई पहचान
- भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
- माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह ने राशन दुकान के आवंटन हेतु कलेक्टर, एसडीएम और खाद्य विभाग को सौंपा ज्ञापन
- छत्तीसगढ़ में ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार: संग्राहकों की आय में ऐतिहासिक वृद्धि


