Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: सक्ती में 20 हजार की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार
- मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- सुशासन का असर: कोंडागांव के मगनलाल का पक्का घर का सपना हुआ साकार, एक साथ मिलीं कई योजनाओं की सौगात
- ADM कोर्ट का बाबू 15,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB का बड़ा ट्रैप
- बिलासपुर में ‘बिहान’ की दीदियों का कमाल: अब महिलाएं संभालेंगी बिजली का मोर्चा, आर-सेटी में प्रशिक्षण लेकर बनीं ‘इलेक्ट्रिशियन’
- पेंड्रा में ऐतिहासिक खोज: 500 वर्ष पुरानी पांडुलिपियों और ‘जमींदारी वंशावली’ का डिजिटल संरक्षण
- सुशासन तिहार 2026: छत्तीसगढ़ में सुपोषण का नया दौर, ‘पोठ लईका अभियान’ से संवर रहा भविष्य
- निश्चय से नया जीवन: रायपुर जेल के 67 बंदियों ने थामी कौशल की राह, अपराध छोड़ अब बनेंगे उद्यमी
Author: Khabar World
KWNS – रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल को साहित्य जगत के प्रतिष्ठित ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल हिंदी साहित्य की उस विराट परंपरा के प्रतिनिधि हैं, जिसने अपनी सादगी, संवेदना और अद्भुत लेखन-शक्ति से साहित्य की दुनिया में एक विशिष्ट स्थान बनाया है। उनकी लेखनी ने न केवल हिंदी भाषा को समृद्ध किया है, बल्कि पाठकों की अनेक पीढ़ियों को गहराई से प्रभावित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए…
*जनकल्याणकारी योजनाओं का तेज़ और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश* KWNS – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय दिशा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं की प्रगति की व्यापक और विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे तथा सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दिशा समिति की बैठकें अत्यंत महत्वपूर्ण होती…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कला और संस्कृति की प्रतिष्ठित धरती खैरागढ़ शुक्रवार की रात को रंग–रस–संगीत की रंगीन छटा से निखर उठी। बहुप्रतीक्षित खैरागढ़ महोत्सव के समापन समारोह में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि खैरागढ़ की सांस्कृतिक धरोहर न केवल छत्तीसगढ़ की पहचान है, बल्कि यह भारत की विविध कला-पद्धतियों का जीवंत केंद्र भी है। उन्होंने बताया कि यहां की संस्कृति रामायण काल से भी प्राचीन है। उन्होंने कहा कि संस्कृति के संरक्षण में ग्रामीणों की भूमिका अहम होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में कला…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। सूरजपुर जिले को जल शक्ति जन भागीदारी अभियान में शानदार प्रदर्शन किया है। जिले को इस प्रदर्शन के चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों विगत दिनों दिल्ली में आयोजित समारोह में पूर्वी क्षेत्र की केटेगरी-3 में 12 वां स्थान प्राप्त किया है। सूरपुर जिले के कलेक्टर एस. जयवर्धन ने राष्ट्रपति के हाथों यह पुरूस्कार ग्रहण किया। पुरूस्कार के रूप मे जिले को 25 लाख रूपए प्राप्त हुआ। जल शक्ति जन भागीदारी अभियान के बेहतर क्रियान्वयन से प्रदेश एवं जिला का गौरव बढ़ा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले की इस सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं…
छत्तीसगढ़ में मत्स्य पालन: आर्थिक समृद्धि की ओर अग्रसर, मत्स्य बीज उत्पादन में देश में छठा स्थान! कृषि मंत्री विश्व मात्स्यिकी दिवस पर आयोजित कृषक संगोष्ठी में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा मछलीपालन मंत्री रामविचान नेताम आज विश्व मात्स्यिकी दिवस पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित कृषि मंडपम सभागार में आयोजित एक दिवसीय मत्स्य कृषक संगोष्ठी में शामिल हुए। उन्होंने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रति वर्ष 21 नवंबर को विश्व मात्स्किी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मत्स्य पालन के महत्व, मछुआ समुदाय के अधिकारों, आर्थिक आजिविका, खाद्य सुरक्षा, सांस्कृतिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग में अपने ही 4 साल के बच्चे की हत्या मामले में उसकी मां और सौतेले पिता को कठोर सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दी है। साथ ही 1000 रुपए अर्थ दंड भी लगाया है। वहीं जुर्माना न भरने पर 8 महीने अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। दरअसल, पूरा मामला 2 साल पुराना है। आरोपी गायत्री को पहले पति से जगदीप सिंह (4 साल) का बेटा था। जगदीप का सौतेला पिता मनप्रीत उसके साथ आए दिन मारपीट करता था और गायत्री भी उसे मारती थी। इसी दौरान 31 जनवरी 2023…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिला पुलिस बल में पदस्थ आरक्षक पर महिला ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरु कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यातायात में पदस्थ आरक्षक पवन चंद्रा पर महिला ने बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि महिला पूर्व में अपने पति से तलाक ले चुकी थी और इस बीच वह पवन के संपर्क में आयी थी और पवन महिला को घुमाने के बहाने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिला गरियाबंद के अंतर्गत आने वाले राजिम–महासमुंद रोड पर सड़क निर्माण में भारी अनियमितताएँ सामने आई हैं। गाँव बोरसी के पास निर्माण कार्य के दौरान सड़क का किनारा साफ किए बिना ही सीधे डामर बिछाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि किनारा साफ न होने से सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है, पानी निकासी बाधित होती है और कुछ ही महीनों में सड़क टूटने लगती है। लोगों का आरोप है कि यह कार्य PWD के मानक नियमों के खिलाफ़ है और सरकारी धन की खुली बर्बादी का उदाहरण है।…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारा जीवन 9 ग्रहों के प्रभाव से संचालित होता है। अगर ग्रह अनुकूल हों तो सफलता, समृद्धि और सुख मिलता है, जबकि ग्रहों के कमजोर होने पर जीवन में संघर्ष बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ पानी का एक सरल उपाय सूर्य, चंद्रमा, गुरु, बुध, शुक्र सहित शनि, राहु और केतु तक को शांत कर सकता है? ज्योतिष के अनुसार, नियमित रूप से किए गए जल उपाय से सूर्य से लेकर केतु तक सभी ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है। चलिए जानते हैं जल के जरिए ग्रहों को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। जिले के सीतापुर विकासखंड के ग्राम काराबेल निवासी सब्जी बिक्री करने वाले रघुवर प्रसाद पैकरा व सुंतिला पैकरा की मेधावी बेटी चंचल पैकरा ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अनुसूचित जनजाति वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है। चंचल पैकरा ने पहली बार पीएससी मेंस की परीक्षा दी थी। उनके माता-पिता किसान हैं और सब्जी भी बेचते हैं। चंचल पैकरा की ओवरऑल रैंक 204 है। चंचल पैकरा ने सिविल ब्रांच से इंजीनियरिंग भी की है। चंचल ने इसके पहले एक बार पीएससी प्री की परीक्षा दी थी। सफल नहीं होने पर कोचिंग की और प्री…

