खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिला पुलिस बल में पदस्थ आरक्षक पर महिला ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरु कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यातायात में पदस्थ आरक्षक पवन चंद्रा पर महिला ने बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का आरोप लगाया है।
बताया जाता है कि महिला पूर्व में अपने पति से तलाक ले चुकी थी और इस बीच वह पवन के संपर्क में आयी थी और पवन महिला को घुमाने के बहाने बाहर ले जाता था और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया था। पवन पूर्व से शादीशुदा है।
बताया जाता है कि महिला नेपिछले दिनों पवन पर शादी का दबाव बनायी थी जब पवन शादी से मुकर गया तो महिला ने इस मामले की लिखित शिकायत सीएसईबी चौकी पुलिस से की। पुलिस ने मामले में आरक्षक पवन के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


