खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिला गरियाबंद के अंतर्गत आने वाले राजिम–महासमुंद रोड पर सड़क निर्माण में भारी अनियमितताएँ सामने आई हैं। गाँव बोरसी के पास निर्माण कार्य के दौरान सड़क का किनारा साफ किए बिना ही सीधे डामर बिछाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि किनारा साफ न होने से सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है, पानी निकासी बाधित होती है और कुछ ही महीनों में सड़क टूटने लगती है। लोगों का आरोप है कि यह कार्य PWD के मानक नियमों के खिलाफ़ है और सरकारी धन की खुली बर्बादी का उदाहरण है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि ड़क कार्य की गुणवत्ता की जाँच कराई जाए और दोषी ठेकेदार/अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


