Author: Khabar World

नई दिल्ली। सुबह खाली पेट 1-2 कली कच्चे लहसुन को पानी के साथ निगलना सबसे फायदेमंद माना जाता है। ऐसा करने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह तरीका खासतौर पर ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। लहसुन को भारतीय रसोई में केवल स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। यह हर घर में आसानी से मिल जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर इसे सही तरीके और समय पर खाया जाए तो यह शरीर के लिए किसी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा और जन सुविधा को और मजबूत करने के लिए नया सुरक्षा कैम्प अब जाटलूर में खुल गया है। सुरक्षा बलों ने यहां नक्सलियों द्वारा बनाए गए भव्य स्मारक को ध्वस्त किया, जो लंबे समय से इस क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों का प्रतीक रहा है। छत्तीसगढ़ पुलिस के विशेष दस्ते DRG , बस्तर फाइटर और केंद्रीय अर्धसैनिक बल ITBP ने संयुक्त अभियान चलाते हुए नक्सली संरचनाओं को निशाना बनाया। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में सुरक्षा बलों की सटीक योजना और स्थानीय खुफिया तंत्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जानकारी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से भी कम हो गया है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं का असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है। राजधानी रायपुर में भी इस साल कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में घना कोहरा छा रहा है और पूरे दिन ठंड का एहसास हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने ठंड को ले कर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों कुछ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पुलिस ने 53.17 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गांजा की कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है। तस्कर ओडिशा से गांजा की एक खेप लेकर आया था। हालांकि बस्तर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, एक युवक ओडिशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ के लिए निकला था। उसने सरहद पार कर ली थी। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाइक (नंबर OR 10 D 6439) नगरनार की तरफ से आड़ावाल की तरफ आ रही है। जिसके…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने बाल दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी, उन्होंने आगे कहा, देश के भविष्य, हमारे नन्हें-मुन्ने बच्चों को समर्पित यह दिन हमें उस मासूमियत, जिज्ञासा और सपनों की दुनिया की याद दिलाता है जिसमें हर संभावना छिपी है। बच्चों की मुस्कान में ही राष्ट्र का उज्जवल भविष्य बसता है, उनकी ऊर्जा में नए भारत का संकल्प छिपा है। आइए, हम सब मिलकर ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प लें, जहाँ हर बच्चा शिक्षा, संस्कार और अवसरों के साथ आगे बढ़ सके। जय हिंद!

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर नगर निगम जोन 9 क्षेत्र स्थित अवतिविहार पानी टंकी से आज महर्षि वाल्मिकी वार्ड और नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड की जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ओवर हेड टैंक में डिस्ट्रीब्यूशन वाल्व बदला जा रहा है, इसलिए इस कार्य के कारण संबंधित पानी टंकी में जलभराव नहीं होने से जल आपूर्ति प्रभावित होगी। जल विभाग के कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने बताया कि अवंतिविहार पानी टंकी में सिंगल डिस्ट्रीब्यूशन वाल्व लगा हुआ है, इसे डबल वाल्व करने का कार्य जोन स्तर पर किया जाएगा। शहर के अवंतिविहार ओवर हेड टैंक में शुक्रवार को डिस्ट्रीब्यूशन वाल्व बदलने का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बेमेतरा दौरे पर रहेंगे। इससे पहले महानदी भवन, मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना की 33 वीं बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में शामिल होंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन विभाग की भी बैठक लेंगे। दोपहर करीब 3 बजे बेमेतरा पहुंचेंगे। बेमेतरा में आयोजित छत्तीसगढ़ बांस तीर्थ संकल्पना सम्मेलन में होंगे शामिल। शाम करीब 5 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को आयोजित जनदर्शन एक बार फिर लोगों की उम्मीदों का केंद्र बना रहा। अलग-अलग जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याएँ लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हर एक आवेदक की बात ध्यान से सुनी और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पहली ही मुलाकात में रायपुर की 11 वर्षीय पूनम सभी का ध्यान खींच ले गई। सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही पूनम को मुख्यमंत्री ने विशेष विद्यालय में दाखिला और छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। जनदर्शन के दौरान भिलाई के कलाकार अंकुश देवांगन अपनी अनोखी संगमरमर…

Read More

सरकार की दुर्भावना से किसान और सोसायटी कर्मचारी संशय में खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। समर्थन मूल्य पर धान के उपार्जन को लेकर सरकार की तैयारी पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि सरकार के ही तय समय से एक दिन बचा है धान खरीदी शुरू होने में लेकिन अब तक ना टोकन वितरण शुरू हुआ है, ना बारदानों का समुचित प्रबंध है ना ही तौल और माश्चर मशीनो की जांच हो पाई है। धान खरीदी समय पर होगी, इसमें संशय दिख रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि संग्रहण केंद्रों में भारी…

Read More

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बन रही सौर ऊर्जा क्रांति का आधार खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना जांजगीर-चांपा जिले में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नया परिवर्तनकारी कदम साबित हो रही है। इस योजना ने आम नागरिकों को स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया है। इसी योजना से जुड़ी प्रेरणादायक कहानी है जिले के निवासी किरण बजाज की है। किरण बजाज बताते हैं कि पहले हर महीने उन्हें बिजली बिल के रूप में 4000 से 5000 रुपए खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त…

Read More