Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। जिला अधिवक्ता संघ, सरगुजा (अंबिकापुर) की संघर्ष समिति द्वारा लिए गए सर्वसम्मत निर्णय के अनुसार शुक्रवार से संघ से पंजीकृत सभी अधिवक्ताओं ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। अधिवक्ताओं की यह मांग है कि जिला न्यायालय का नया भवन वर्तमान स्थल पर ही निर्मित किया जाए। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह न केवल न्यायिक दृष्टि से उचित होगा, बल्कि अंबिकापुर की जनता की सुविधा और भावना के भी अनुरूप है। संघ के आंदोलन को सरगुजा के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और शासकीय संगठनों से समर्थन मिला। आंदोलन स्थल पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग जिले के हथखोज गांव स्थित तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। 7 नवंबर को बच्चा अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। लेकिन कल देर शाम घर नहीं पहुंचने पर माता-पिता ने आसपास ढूंढना शुरू किया लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार को बच्चे का शव तालाब से बरामद किया है। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। दरअसल, आद्योगिक क्षेत्र हथखोज निवासी प्रणय सतपति के 13 वर्षीय पुत्र दीपक सतपति को उसके टीचर होमवर्क नहीं किए जाने पर पेरेंट्स को स्कूल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में किसानों की सुविधा और पारदर्शिता को बढ़ाने के उद्देश्य से 15 नवंबर से तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन जारी करने की नई व्यवस्था लागू की जा रही है। यह पहल न केवल तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि इससे किसानों को पारदर्शी, सुरक्षित और सुगम प्रणाली का लाभ मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत प्रतिदिन सुबह 8 बजे से किसान तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं टोकन प्राप्त कर सकेंगे। सोसायटी संचालक भी पिछले वर्ष की तरह सुबह 9:30 बजे से टोकन जारी करना शुरू करेंगे।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में मौसम बदलने के साथ ही अब धीरे-धीरे तापमान में गिरावट का दौर भी शुरू हो गया है, आने वाले दिनों में तापमान के और गिरने के आसार हैं। बीते दिनों तूफानी चक्रवात मोंथा के असर से जहां बस्तर में खासी बारिश हुई और ठंड का असर पड़ने लगा। इसके बाद जैसे ही तूफानी चक्रवात मोंथा का असर खत्म हुआ, अब शीत ऋतु का आगाज हो चुका है। अगले 6 दिन साफ रहेगा आसमान, मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से ठंडी और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के पुसपाल थाना क्षेत्र अंर्तगत छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा पर धान खरीदी से पहले सुकमा पुलिस ने धान से लदे आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ पासिंग दो पिकअप को जब्त किया है। दोनाे पिकअप वाहन से अवैध तरीके से धान का परिवहन किया जा रहा था। पुसपाल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से बड़ी मात्रा में धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिश की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाकर नेतानार मोबाइल चेकपोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान AP 39 TD 7219…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में कोटमसर गुफा बारिश के बाद पर्यटकों के लिए खुल गई है, पर्यटक अब गुफा की सैर करने जा सकते हैं। बारिश के दिनों में गुफा के अंदर पानी भर जाता है, जिसकी वजह से गुफा 4 महीने बंद रहता है। प्रबंधन के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कांगेर घाटी में पिछले 6 महीनों में 37 हजार 782 पर्यटक पहुंचे हैं। जिनमें विदेशी सैलानी अमेरिका, रूस, फ्रांस और यूक्रेन जैसे देशों से लगभग 120 पर्यटक शामिल हैं। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में तीरथगढ़ जल प्रपात, कांगेर जलधारा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें सहित देश से सशस्त्र नक्सलवाद खत्म करने की 31 मार्च 2026 की सरकार द्वारा तय की गई समय सीमा अब पांच महीने से भी कम दूर है। इसी बीच नक्सली संगठन आपने वजूद काे बचाने के लिए रणनीति बदलते दिख रहे हैं। ऐसी जानकारी स्वयं नक्सलियों द्वारा जारी पत्रों और हालिया प्रेस नोट से सामने आई है। बता दें, उड़ीसा स्टेट कमेटी की ओर से हाल में जारी प्रेस नोट में नक्सली देवजी के पोलित ब्यूरो महासचिव बनने के दावे को खारिज किया गया था। वहीं तेलंगाना स्टेट कमेटी ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में 12 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई 2023 में हुए अरनपुर आईईडी विस्फोट और नक्सली हमले के मामले से जुड़ी है। जिसमें नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया था। एनआईए द्वारा आज शनिवार काे जारी जानकारी के अनुसार उक्त छापेमारी में संदिग्ध और आरोपित व्यक्तियों के परिसरों में मारे गए, जो प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के सशस्त्र कैडरों से जुड़े थे। तलाशी के दौरान शुक्रवार (7 नवंबर, 2025) को दंतेवाड़ा और सुकमा जिले में हुए ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)…

Read More

राजधानी रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था और पर्यावरण सुधार पर हुई चर्चा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन और कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने राजधानी रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार, बाहर से इलाज के लिए आने वाले लोगों के लिए बेहतर परिवहन सुविधा और संस्थागत वनों को बढ़ावा देने से संबंधित निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि स्कूलों, आश्रमों और अन्य शासकीय भवनों के आसपास वृक्षारोपण को प्राथमिकता दी जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हरित आवरण में भी वृद्धि हो सके।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिला अस्पताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब बंदी वार्ड से एक बंदी हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल चौकी में तैनात पुलिस स्टाफ ने बंदी की तलाश शुरू कर दी। जिला जेल और जिला अस्पताल के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। जेलर ने कहा कि बंदी का हाथ टूटा था और आज उसका प्लास्टर लगना था, वहीं सिविल सर्जन ने बताया कि बंदी को बुखार और डायरिया की शिकायत थी। फरार बंदी की पहचान पंचराम निषाद के रूप में हुई है, जिसे नवागढ़ पुलिस…

Read More