खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग जिले के हथखोज गांव स्थित तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। 7 नवंबर को बच्चा अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। लेकिन कल देर शाम घर नहीं पहुंचने पर माता-पिता ने आसपास ढूंढना शुरू किया लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार को बच्चे का शव तालाब से बरामद किया है। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
दरअसल, आद्योगिक क्षेत्र हथखोज निवासी प्रणय सतपति के 13 वर्षीय पुत्र दीपक सतपति को उसके टीचर होमवर्क नहीं किए जाने पर पेरेंट्स को स्कूल बुलाने के लिए कहा था। लेकिन अगले दिन दीपक घर से स्कूल जाने के लिए निकला लेकिन वह स्कूल न जाकर तालाब की ओर घूमने निकल गया। वहीं तालाब में नहाने के दौरान वह डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि दीपक को तैरना नहीं आता था। स्कूल के टीचर ने दीपक से परिजनों को बुलाने के लिए कहा था, लेकिन उसने यह बात घर में नहीं बताई और वह इस बात को छिपाने के लिए स्कूल नहीं गया। दीपक के पिता सिस्कोल कम्पनी में मजदूरी करते हैं। घटना के बाद से घर में मातम पसरा है। वहीं पुलिस मर्ग क़ायम कर जांच कर रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- मक्के की आड़ में लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, पुलिस ने मारा छापा; आरोपी गिरफ्तार
- युवा शक्ति और चाणक्य नीति: क्या आपकी सोच आपको विजेता बनाने के लिए तैयार है?
- ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप
- ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, तीसरे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
- एमपी के सीधी की ‘बुंदेली हर्बल टी’ का जलवा: स्वाद में बेजोड़ और सेहत का ‘पावरहाउस’, अब दिल्ली तक चर्चा
- रायपुर में ‘सुशासन तिहार 2026’ का आगाज़: 11 मई से शहर के सभी 10 जोनों में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
- कोरबा में सनसनी: फैक्ट्री कर्मचारी की नृशंस हत्या, झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव


