Author: Khabar World

नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में पेट खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। पेट की समस्या होने पर इंसान कई तरह से परेशान हो जाता है। हालांकि, कई लोग राहत पाने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन दवाएं स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप इस नेचुरल पेय को अपने आहार में शामिल कर लेंगे तो इससे आपका पेट साफ हो सकता है। इस पेय की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बनाना आसान है। यह आपके पेट के स्वास्थ्य को सही बनाता है। तो आइए जानते हैं इस पेय…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दुखद घटना सामने आई जहां ग्राम जोंधरा के पास शिवनाथ नदी पर बने पुल से उत्तर प्रदेश मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के भत्तमानपुर निवासी और रायपुर के श्री हॉस्पिटल में मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में कार्यरत अभिषेक राय ने अचानक छलांग लगाकर जान दे दी। बताया गया कि करीब 1:30 बजे पुल के नीचे नहा रहे ग्रामीणों ने युवक को कूदते देखा और तुरंत उसे बचाने नदी में उतरे, लेकिन गहरे पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नए साल में रायपुर-मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों को नई फ्लाइट का विकल्प मिलेगा। दोनों शहरों के बीच यात्रियों की काफी संख्या को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस एक फरवरी से चौथी उड़ान शुरू करने की तैयारी में है। यह फ्लाइट दोपहर के शेड्यूल में आवाजाही करेगी। चौथी फ्लाइट आने के बाद यात्रियों का सफर और आसान होने की उम्मीद है। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों से संचालित होने वाली फ्लाइटों में दिल्ली, मुंबई की डिमांड काफी रहती है। दिल्ली के लिए अब नियमित रूप से आठ उड़ान का संचालन किया जाता है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर।छत्तीसगढ़ में एक बार फिर धान खरीदी के समय बिचौलिए सक्रिय हो चुके हैं। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से वाहनों में बड़ी मात्रा में धान का अवैध परिवहन किया जा रहा है। धान बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में वाड्रफनगर के चर्चरी गांव में तीन पिकअप वाहन से 210 धान बोरी पकड़ाया है। देर रात करीब 1:30 बजे खाद्य, मंडी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने रेड मारकर यह कार्रवाई की है। मामले में सख्त एक्शन लेते हुए तीनों चालक और वाहन मालिक पर एफआईआर दर्ज की गई…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जानें की खबर है। वहीं जवानों और नक्सलियों के बीच अब भी मुठभेड़ जारी है। सुकमा एसपी लगातार जवानों के संपर्क में हैं और मुठभेड़ के अपडेट ले रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, DRG जवानों और नक्सलियों के बीच भेज्जी चिंतागुफा के बीच के इलाके में मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ अभी भी जारी है और दोनों तरफ से फायरिंग की जा रही है। वहीं इस मुठभेड़ में तीन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान शहर के मध्य स्थित रघुराज स्टेडियम में दानदाता गोंड राजा रघुराज सिंह जगत की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। पंडरिया जमींदारी के राजा रघुराज सिंह जगत द्वारा शहर के बीचोबीच दान की गई लगभग 5 एकड़ भूमि पर इस ऐतिहासिक स्टेडियम का निर्माण किया गया है। क्रिकेट सहित कई इनडोर खेल प्रतियोगिताएं इसमें आयोजित होती हैं। मालूम हो कि अविभाजित बिलासपुर जिले की पश्चिम सीमा में पंडरिया जमींदारी शामिल थी। वर्ष 1958 में यहां के राजा रघुराज सिंह जगत ने बिलासपुर शहर के बीचोबीच स्थित अपनी बेशकीमती…

Read More

जिले के 48 हजार किसानों से 3 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी का लक्ष्य खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए बस्तर जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन प्रारंभ हो गई है । बस्तर में कुल 79 धान खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां 48,536 पंजीकृत किसानों से लगभग 3 लाख 11 हजार मीट्रिक टन धान की अनुमानित खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। बस्तर में धान उपार्जन के पहले दिन 15 नवम्बर को दो किसानों ने धान विक्रय करने के लिए टोकन कटवाया और इन दोनों किसानों ने धान खरीदी केन्द्र पल्ली…

Read More

सेवा सहकारी समिति बेमेतरा व टकसिवा केंद्रों सहित कई उपार्जन केंद्रों में किसानों ने बेचा धान खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सीजन 2025-26 के शुभारंभ के साथ ही बेमेतरा जिले में खरीदी गतिविधियां गति पकड़ने लगी हैं। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन मे जिले में कुल 129 धान उपार्जन केंद्रों में से आज 16 केंद्रों में धान खरीदी संपन्न हुई, जहाँ किसानों ने उत्साहपूर्वक अपनी उपज बेची। सेवा सहकारी समिति बेमेतरा, जहाँ सुबह विधायक दीपेश साहू ने धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया था, वहीं टकसिवा धान खरीदी केंद्र (बेरला) सहित अन्य केंद्रों में भी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। आंखों में आंसू लेकर अपने परिजनों के मिलने का इंतजार करते पुर्नवासित नक्सली युवा सभी के चेहरे पर अपने परिजनों से सालों बाद मिलने की खुशी भी साथ में दिखाई दे रही थी। ये नजारा आज शनिवार को बीजापुर जेल परिसर में देखने को मिला। जहां छत्तीसगढ़ शासन की मानवीय पहल के तहत बीजापुर जेल परिसर में एक विशेष मुलाक़ात कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम ने वर्षों से नक्सलवादी विचारधारा के कारण भटके एवं बिखरे परिवारों को एक बार फिर जोड़ने का मार्ग प्रशस्त किया। यह मुलाक़ात केवल चेहरे मिलने की नहीं थी, यह टूटे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान पुलिस ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जिले को विकास की नई सौगात देते हुए 329 करोड़ 77 लाख रूपए से अधिक की लागत वाले 47 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 309 करोड़ 95 लाख रूपए से अधिक की लागत से 42 कार्यों का शिलान्यास तथा 19 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से 5 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री साय ने कोनी में 11 करोड़ 91 लाख 17 हजार रूपए की लागत से निर्मित संभागीय आयुक्त कार्यालय का लोकार्पण…

Read More