Author: Khabar World

पंचमुखी हनुमानजी की पूजा संकट, भय, रोग और ग्रहदोष दूर करती है। सही विधि और मंत्र जप से जीवन में शक्ति, साहस, सफलता, स्थिरता और अदृश्य सुरक्षा प्राप्त होती है। हनुमानजी की पूजा सामान्य रूप से उनके एकमुखी स्वरूप में की जाती है, लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने पंचमुखी रूप धारण किया। यह स्वरूप अत्यंत शक्तिशाली और दिव्य माना जाता है। मान्यता है कि जब मनुष्य चारों तरफ से घिर जाए, संकट से निकलने का कोई मार्ग न दिखे और जीवन में अंधकार बढ़ जाए, तब पंचमुखी हनुमानजी की शरण से मार्ग खुलने लगता है। पंचमुखी हनुमानजी…

Read More

नई दिल्ली। कोलकाता में हुआ पहला टेस्ट भारतीय टीम 30 रनों से हार गई है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका ने WTC पॉइंट्स टेबल में इस जीत से अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, दूसरी ओर भारत को टेबल में नुकसान उठाना पड़ा है। चौथी पारी में 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 93 रनों पर ही ढेर हो गई थी। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के हाथों टेस्ट सीरीज में करारी हार के बाद भारत 2025 का फाइनल नहीं खेल पाया था। अब सवाल है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में भारत के कितने मैच…

Read More

नई दिल्ली। एक्ट्रेस नयनतारा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने साउथ इंडस्ट्री तगड़ी पहचान बनाई है। वो फिल्मों में फीमेल सेंट्रिक रोल्स के लिए जानी जाती हैं। नयनतारा ने शाहरुख खान के साथ भी काम किया है। वो फिल्म जवान में दिखी थीं। नयनतारा सक्सेस की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। इसी के साथ उन्होंने लग्जरी लाइफस्टाइल भी मेंटेन की हुई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस 200 करोड़ की नेटवर्थ की मालकिन हैं। इसके अलावा उनके पास चेन्नई में 100 करोड़ का बंगला है, जिसमें उन्होंने हर सुख सुविधाएं रखी हैं। उनका मुंबई में भी…

Read More

नई दिल्ली। चावल की मांड (चावल का माढ़) सिर्फ पानी नहीं है, बल्कि एक तरह का आयुर्वेदिक सुपर ड्रिंक है। इसे पीने से शरीर को तुरंत ताकत मिलती है, थकान दूर होती है, पाचन सही रहता है और त्वचा भी निखरती है। दरअसल, जब चावल को उबालते हैं, तो उसमें मौजूद स्टार्च, विटामिन और मिनरल पानी में आ जाते हैं। यही पानी (मांड) शरीर के लिए एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है। आयुर्वेद में मांड को द्रव भोजन (पेया) की श्रेणी में रखा गया है। यह जल्दी पच जाता है और कमजोरी दूर करने में बहुत मदद करता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल क्षेत्र सुकमा जिले के एर्राबोर में आज सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुठभेड़ में 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जबकि कुछ अन्य के घायल होने की भी संभावना जताई जा रही है। घटनास्थल पर अभी भी जवानों का कम्बिंग व सर्च ऑपरेशन जारी है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर मारे गए नक्सलियों की संख्या व बरामद सामग्री के बारे में अभी जानकारी जारी नहीं की गई है। आपको बता दें नक्सलियों की मौजूदगी की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के जाने माने पैथोलोजिस्ट दिलीप राठौर के निवास में संदिग्ध घुस गए। इस दौरान उन्होंने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताते हुए घर मे रखे जेवरात और पैसों को निकलवाया। बताया जा रहा है कि, संदिग्ध लोग दो गाड़ियों में पहुंचे हुए थे। डॉक्टर को जब लोगों पर शक हुआ तो उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद संदिग्ध लोग डॉक्टर के मकान से चुपचाप लौट गए। वहीं सूचना मिलने के बाद धमतरी एएसपी और सीएसपी भी मौके पर पहुँचे। मामले में जांच…

Read More

पुरानी विधानसभा का आज आखिरी दिन- रमन सिंह खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की विधायी इतिहास का साक्षी रहा पुराना विधानसभा भवन आज आखिरी बार सत्र की मेजबानी कर रहा है। इसके बाद विधानसभा का शीतकालीन सत्र नवा रायपुर के नए विधानसभा भवन में होगा। करीब ढाई दशक से यह भवन सिर्फ बहस का मंच नहीं रहा, बल्कि सत्ता के उतार-चढ़ाव, विपक्ष की तल्खियां, राजनीतिक नाटकों, ऐतिहासिक फैसलों और लोकतंत्र के अनेक रंगों का जिंदा गवाह रहा है। यही वो सदन है जहां पहली बार नियम तय हुए, पहली बार टेबल थपी, पहला अविश्वास प्रस्ताव आया और पहली बार सत्ता-पक्ष के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेशवासियों को नवंबर में ही दिसंबर जैसी सर्दी का अहसास हो रहा है। रायपुर का अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही पारा सामान्य से कम है। ना केवल राजधानी, बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी यही स्थिति है। सरगुजा संभाग में सोमवार को शीतलहर चली। इसके अलावा बिलासपुर और दुर्ग संभाग के एक-दो पॉकेट में भी शीतलहर चली है। आज भी उत्तर और मध्य भाग के कुछ जिलों में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। दो दिन बाद केवल उत्तरी हिस्से में ही शीत लहर चलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 48 घंटे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दिल्ली में आज कांग्रेस की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में बिहार चुनाव में मिली हार और एसआईआर को लेकर मंथन किया जाएगा। बैठक में दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत शामिल होंगे। इस बैठक को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की निगाहें टिकी हुई है। दरअसल, जिलाध्यक्षों की सूची को लेकर भी चर्चा हो सकती है। बैठक में आगे की रणनीति और निर्देशों पर भी विमर्श संभव है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह लगभग 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास से मुख्यमंत्री विधानसभा के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मुख्यमंत्री विधानसभा सत्र में भाग लेंगे। सत्र समापन के बाद शाम लगभग 5:00 बजे मुख्यमंत्री विधानसभा परिसर से प्रस्थान करेंगे और 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है। विधानसभा सत्र में स्व. रजनीताई उपासने, स्व. बनवारीलाल अग्रवाल, स्व. राधेश्याम शुक्ल को याद किया जाएगा। साथ ही सभापति तालिका की…

Read More