नई दिल्ली। एक्ट्रेस नयनतारा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने साउथ इंडस्ट्री तगड़ी पहचान बनाई है। वो फिल्मों में फीमेल सेंट्रिक रोल्स के लिए जानी जाती हैं। नयनतारा ने शाहरुख खान के साथ भी काम किया है। वो फिल्म जवान में दिखी थीं। नयनतारा सक्सेस की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। इसी के साथ उन्होंने लग्जरी लाइफस्टाइल भी मेंटेन की हुई है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस 200 करोड़ की नेटवर्थ की मालकिन हैं। इसके अलावा उनके पास चेन्नई में 100 करोड़ का बंगला है, जिसमें उन्होंने हर सुख सुविधाएं रखी हैं। उनका मुंबई में भी लग्जरी अपार्टमेंट है। इसमें सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, जिम भी हैं। इसके अलावा उनके पास हैदराबाद में 30 करोड़ का अपार्टमेंट है।
नयनतारा को लग्जरी कार का भी शौक है। उनके पास एक 1.76 करोड़ की कार है। वहीं उनकी दूसरी कार की कीमत 1 करोड़ रुपये है। नयनतारा के पास प्राइवेट जेट भी है। इसकी कीमत 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा उन्होंने लिप बाम कंपनी में 10 करोड़ रुपये इंवेस्ट किए हुए हैं। नयनतारा पति विग्नेश शिवान के साथ प्रोडक्शन कंपनी चलाती हैं। उनकी कंपनी का नाम Rowdy Pictures है।
इन फिल्मों में दिखेंगी नयनतारा
वर्क फ्रंट पर नयनतारा ने 2003 में मलयालम फिल्मों से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तमिल, तेलुगू फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो हिंदी फिल्म जवान में भी दिखीं। अब नयनतारा के हाथ में कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। वो मन शंकर वर प्रसाद गारू, टॉक्सिक, Hi, रक्कायी जैसी फिल्मों में दिखेंगी।
पर्सनल लाइफ में नयनतारा ने विग्नेश शिवान संग शादी की है। उनकी शादी 2022 में हुई थी। इस शादी में शाहरुख खान भी शामिल हुए थे। नयनतारा और विग्नेश दो बच्चों के पेरेंट्स हैं। उन्होंने अक्टूबर 2022 में दो जुड़वा बेटों का वेलकम किया था। उनके बेटे सरोगेसी के जरिए पैदा हुए थे।
Trending
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल


