खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल क्षेत्र सुकमा जिले के एर्राबोर में आज सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुठभेड़ में 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जबकि कुछ अन्य के घायल होने की भी संभावना जताई जा रही है। घटनास्थल पर अभी भी जवानों का कम्बिंग व सर्च ऑपरेशन जारी है।
सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर मारे गए नक्सलियों की संख्या व बरामद सामग्री के बारे में अभी जानकारी जारी नहीं की गई है।
आपको बता दें नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, जिसके दौरान जंगलों में छिपे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


