Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बंगाल में ‘डबल इंजन’ सरकार का आगाज़: सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- सुशासन तिहार बना भरोसे का आधार- ’दीमक से नष्ट हुई किसान किताब की मिली नई प्रति, नीतू मार्काे के चेहरे पर लौटी मुस्कान’
- सुशासन तिहार: धमतरी के जीवन लाल को मिला बैसाखियों से छुटकारा, अब सपनों को मिली ‘ट्राइसाइकिल’ की रफ़्तार
- जशपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 65 जोड़ों का मंगल परिणय
- बिलासपुर में वन विकास निगम की हरित क्रांति ,5 वर्षों में रोपे गए 27 लाख से अधिक पौधे, 951 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैला हरित आवरण
- पेयजल संकट के निवारण के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
- बिलासपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का बड़ा खुलासा: महिला से ₹1.04 करोड़ की ठगी, राजस्थान से दो शातिर गिरफ्तार
- सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश है – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले में कड़ाके की ठंड के बीच करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बड़मार में अलाव तापते समय आग की चपेट में आने से 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इलाज के दौरान उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मंशीदास महंत (72 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपने सात बेटों और बहुओं के साथ रहते थे। ठंड से बचने के लिए परिवार रोजाना घर में अलाव जलाता था। रविवार रात को भी परिवार ने अलाव जलाया था। देर शाम तक सभी लोग आग तापते रहे, जिसके बाद अपने-अपने कमरों में चले गए।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ ही कुछ क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन की संभावनाओं को रोकने राज्य भर में प्रशासन सख़्त हो गया है। इसी क्रम में जशपुर जिला कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने जशपुर जिले का झारखंड सीमा से लगे चेकपोस्टों पर देर रात औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण दल में तहसीलदार जयश्री राजनपथे, नायब तहसीलदार अरुण कुमार, फूड इंस्पेक्टर आलोक टोप्पो, मंडी निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक तथा पटवारी शामिल थे। टीम ने भलमंडा, सकरडेगा और साईंटांगाटोली चेकपोस्टों का दौरा किया, जहाँ सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले के मारेदुमिल्ली इलाके में चल रहे इस ऑपरेशन में अब तक 6 नक्सली मारे गए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार मारे गए नक्सलियों में कई बड़े कैडर के सदस्य शामिल हैं। इनमें कुख्यात कमांडर माडवी हिडमा, उसकी पत्नी राजे और सब जोनल कमेटी मेंबर (SZCM) टेक शंकर के भी ढेर होने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार आंध्र प्रदेश की स्पेशल ग्रेहाउंड फोर्स ने इस ऑपरेशन में CPI…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा एक दिवसीय का विशेष सत्र मंगलवार को शुरू हुआ। सबसे पहले स्पीकर डॉक्टर रमन सिंह ने दिवंगत पूर्व सदस्यों का उल्लेख किया, जिस पर सदन ने रजनीताई उपासने, बनवारी लाल अग्रवाल, राधेश्याम शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का पुराने भवन में आज आयोजित विशेष सत्र बेहद खास है, क्योंकि विधानसभा का शीतकालीन सत्र नए भवन में आयोजित किया जाएगा। इस विशेष सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ के 25 साल के संसदीय इतिहास को याद किया जाएगा।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को कड़ी फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने ED से पूछा कि ऐसी कौन-सी जांच बची है, जो अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। इस जांच को पूरा करने के लिए कितने समय की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ED से पूछा कि एक तरफ कहते हो कि शराब घोटाले के आरोपियों को बेल नहीं देनी है, दूसरी तरफ कहते हो कि हम जांच कर रहे हैं। तो ऐसी कौन-सी जांच है, जो अभी तक चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने ED…
पंचमुखी हनुमानजी की पूजा संकट, भय, रोग और ग्रहदोष दूर करती है। सही विधि और मंत्र जप से जीवन में शक्ति, साहस, सफलता, स्थिरता और अदृश्य सुरक्षा प्राप्त होती है। हनुमानजी की पूजा सामान्य रूप से उनके एकमुखी स्वरूप में की जाती है, लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने पंचमुखी रूप धारण किया। यह स्वरूप अत्यंत शक्तिशाली और दिव्य माना जाता है। मान्यता है कि जब मनुष्य चारों तरफ से घिर जाए, संकट से निकलने का कोई मार्ग न दिखे और जीवन में अंधकार बढ़ जाए, तब पंचमुखी हनुमानजी की शरण से मार्ग खुलने लगता है। पंचमुखी हनुमानजी…
नई दिल्ली। कोलकाता में हुआ पहला टेस्ट भारतीय टीम 30 रनों से हार गई है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका ने WTC पॉइंट्स टेबल में इस जीत से अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, दूसरी ओर भारत को टेबल में नुकसान उठाना पड़ा है। चौथी पारी में 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 93 रनों पर ही ढेर हो गई थी। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के हाथों टेस्ट सीरीज में करारी हार के बाद भारत 2025 का फाइनल नहीं खेल पाया था। अब सवाल है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में भारत के कितने मैच…
नई दिल्ली। एक्ट्रेस नयनतारा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने साउथ इंडस्ट्री तगड़ी पहचान बनाई है। वो फिल्मों में फीमेल सेंट्रिक रोल्स के लिए जानी जाती हैं। नयनतारा ने शाहरुख खान के साथ भी काम किया है। वो फिल्म जवान में दिखी थीं। नयनतारा सक्सेस की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। इसी के साथ उन्होंने लग्जरी लाइफस्टाइल भी मेंटेन की हुई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस 200 करोड़ की नेटवर्थ की मालकिन हैं। इसके अलावा उनके पास चेन्नई में 100 करोड़ का बंगला है, जिसमें उन्होंने हर सुख सुविधाएं रखी हैं। उनका मुंबई में भी…
नई दिल्ली। चावल की मांड (चावल का माढ़) सिर्फ पानी नहीं है, बल्कि एक तरह का आयुर्वेदिक सुपर ड्रिंक है। इसे पीने से शरीर को तुरंत ताकत मिलती है, थकान दूर होती है, पाचन सही रहता है और त्वचा भी निखरती है। दरअसल, जब चावल को उबालते हैं, तो उसमें मौजूद स्टार्च, विटामिन और मिनरल पानी में आ जाते हैं। यही पानी (मांड) शरीर के लिए एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है। आयुर्वेद में मांड को द्रव भोजन (पेया) की श्रेणी में रखा गया है। यह जल्दी पच जाता है और कमजोरी दूर करने में बहुत मदद करता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल क्षेत्र सुकमा जिले के एर्राबोर में आज सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुठभेड़ में 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जबकि कुछ अन्य के घायल होने की भी संभावना जताई जा रही है। घटनास्थल पर अभी भी जवानों का कम्बिंग व सर्च ऑपरेशन जारी है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर मारे गए नक्सलियों की संख्या व बरामद सामग्री के बारे में अभी जानकारी जारी नहीं की गई है। आपको बता दें नक्सलियों की मौजूदगी की…

