Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सिंचाई परियोजनाओं में लाएं तेजी, भू-अर्जन और क्लीयरेंस के कार्य शीघ्र करें पूरा- मुख्य सचिव
- सुशासन तिहार 2026: जशपुर के सिमड़ा में उमड़ी भीड़, द्वार पर समाधान पाकर खिले हितग्राहियों के चेहरे
- सुशासन तिहार 2026′ में साकार हुआ पक्के घर का सपना, 4 परिवारों को मिली नई जिंदगी की चाबी
- सुशासन शिविरों ने बदली मत्स्य पालकों की तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी
- सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें- मंत्री टंक राम वर्मा
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 60 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री तोखन साहू ने दिया आशीर्वाद
- आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई; लावारिस ट्रक से 19 भैंसें बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़
- नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश भर में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। छत्तीसगढ़ में सुबह और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी दी है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई। इन जिलों में रायपुर, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे डे-नाइट वन डे क्रिकेट मैच के लिए विद्यार्थियों के लिए आरक्षित 1500 सीटों के टिकट सोमवार से मिलेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने इसके लिए बूढ़ातालाब के पास स्थित इंडोर स्टेडियम में 24 नवंबर से टिकट काउंटर खोलने की व्यवस्था की है। यहां सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्टूडेंट्स अपने शैक्षणिक संस्थान के चालू सत्र का वैध परिचय पत्र (आईडी) दिखाकर 800 रुपये में केवल एक टिकट ले पाएंगे। क्रिकेट संघ के डायरेक्टर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग जिले के मुरमुंदा गांव स्थित श्री साईं इंड्रस्ट्रीज गद्दा मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। जिस पर दुर्ग दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। इस घटना में संचालक अश्वनी वर्मा को लगभग दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, कुम्हरी थाना क्षेत्र में स्थित श्री साई इंडस्ट्रीज गद्दा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने संचालक को सूचना दी। संचालक ने कुम्हारी थाना की मदद से…
अखिल भारतीय डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस: रायपुर में सुरक्षा का अभेद्य घेरा, 550 शीर्ष अधिकारी होंगे शामिल
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाली डीजीपी कॉन्फ्रेंस में देशभर के साढ़े पांच सौ अफसर 26 और 27 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे। उन्हें एसपी और एएसपी स्तर के अधिकारियों द्वारा रिसीव करने के बाद अलग-अलग रेस्ट हाउस और अन्य स्थानों पर ठहराया जाएगा। साथ ही रुकने वाले स्थानों की सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की जाएगी। राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल की 5 कंपनी को ड्यूटी में उपलब्ध कराया जाएगा। 28 से 30 नवंबर तक होने वाले सम्मेलन स्थल पर सीआरपीएफ के जवानों के साथ ही आईबी की टीम तैनात रहेगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस ने धान खरीदी के दौरान सोसाइटियों में फैली अव्यवस्था के चलते किसानों को दिक्कतों पर सवाल उठाए। वहीं दावे किए कि एग्रीस्टैक पोर्टल में 2023 के बाद खातों में परिवर्तन एवं बंटवारा, फौती का डाटा नहीं डाला गया है, जिसके कारण भी बहुत से किसानों का आज तक पंजीयन नहीं हुआ। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि समिति के कम्प्यूटर में एग्रीस्टैक पोर्टल का पूरा डाटा नहीं चढ़ा है। पोर्टल और सोसायटी के डाटा में मिलान नहीं हो पा रहा है। टोकन कटाने जा रहे किसानों को पूरा डाटा नहीं होने से टोकन नहीं मिल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वह 12 बजे दिल्ली रवाना होंगे। जहां वे दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम साय दिल्ली में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
*राजभवन में मनाया गया 6 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस* KWNS – रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज राजभवन में 6 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डेका ने कहा कि भारत की आत्मा उसकी विविधता में बसती है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान इसी एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक है। राजभवन में रविवार को छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, जम्मू…
KWNS – रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी और डीएमएफ घोटाले की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। रविवार सुबह ACB–EOW की टीम ने रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, कोंडागांव सहित कई जिलों में करीब 18 ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की। टीम मौके पर दस्तावेजों की जांच कर रही है और संबंधित अधिकारियों व कारोबारियों से पूछताछ भी चल रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्रवाई पर कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त रुख अपनाए हुए है और जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उनके मुताबिक, शिकायत मिलने पर एजेंसियां जांच कर रही हैं और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। एक बार फिर अवैध तरीके से आयोजित प्रार्थना सभा को लेकर बवाल मचा है। बालोद जिले के रनचिराई थाना क्षेत्र के कलंगपुर गांव में अवैध प्रार्थना सभा को लेकर हिन्दू संगठनों के हंगामा मचाए जाने के बाद पुलिस ने पास्टर को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, कलंगपुर गांव में अवैध प्रार्थना सभा की जानकारी मिलने पर बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद से जुड़े लोगों मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया। प्रार्थना सभा में 20 से अधिक ग्रामीण शामिल थे। बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के लोगों ने आरोप लगाया कि अवैध प्राथना सभा…
मुख्यमंत्री गोंड युवक-युवती परिचय सम्मेलन में हुए शामिल गोंड समाज को सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु 05 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित गोंडवाना भवन में छत्तीसगढ़ गोंड समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित गोंड युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का पारंपरिक जनजातीय रीति-रिवाजों के अनुसार स्वागत किया गया तथा उन्होंने भगवान बूढ़ादेव का पूजन कर विधि-विधान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोंड समाज को सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 05 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री…

