Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान
- होमगार्ड कार्यालय के बैरक में जवान ने की आत्महत्या, नशे की लत और निलंबन बनी वजह
- छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत कई निकायों के इंजीनियर बदले
- बदलता छत्तीसगढ़: वनोपज की चमक से संवरती ग्रामीण अर्थव्यवस्था
- गंगरेल बांध के कायाकल्प की तैयारी, 65.50 करोड़ का मास्टर प्लान
- सफलता की नई इबारत: रायगढ़ के डोलनारायण ने जैविक मिर्च से कमाया बंपर मुनाफा
- सुशासन तिहार 2026 में गांव-गांव पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छततीसगढ़ के सुकमा जिले के थाना फूलबगडी क्षेत्रांतर्गत सुकमा के नव स्थापित कैम्प गोगुंडा (थाना केरलापाल) से डीआरजी/जिला बल की टीम कैम्प गोगुंडा की घाटी लोकेशन आउटपोस्ट की आउटर कॉर्डन सुरक्षा ड्यूटी हेतु रवाना हुई थी। अभियान के दाैरान गोगुंडा के जंगल-पहाड़ी में एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी दौरान आज गुरूवार को लगभग 13:30 बजे जिला पुलिस बल की महिला आरक्षक जवान मुचाकी दुर्गा नक्सलियाें द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी विस्फाेट की चपेट में आकर घायल हो गई है, घटना में महिला जवान के पैर में चोट आई हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि करते हुए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में डीजी- आईजी कॉन्फ्रेंस (DG-IG Conference) होने जा रहा है। यह कॉन्फ्रेंस 28 से 30 नवंबर तक चलेगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत देशभर से DG – IG शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अब 27 नवंबर की रात्रि 11 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे और कल सुबह डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। कार्केट समेत सभी अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। बता दें कि अमित शाह 28 नवंबर को रायपुर आने वाले थे, लेकिन अब उनके दौरे में बदलाव किया गया है। 60वीं DGP-IG सम्मेलन में शामिल होने के लिए…
खरीदी व्यवस्था में सहूलियत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज कोरिया जिले अंतर्गत छिंदडाड समिति में ग्राम हर्रापारा निवासी 50 वर्षीय महिला किसान फूलबासो सूर्यवंशी ने सुगमता पूर्वक अपने नाम दर्ज 0.5960 हेक्टेयर का पंजीकृत रकबा का 38.80 क्विंटल धान बेचा उन्होंने खरीदी व्यवस्थाओं में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। महिला किसान फूलबासो सूर्यवंशी ने बताया कि प्राप्त राशि को वे कृषि कार्यों के विस्तार, पुराने कर्ज के भुगतान तथा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज राज्य युवा आयोग के वेबसाइट को लॉन्च किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि इस वेबसाइट से युवाओं को युवा आयोग के कार्यों तथा रोजगार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। वेबसाइट पर युवा अपने बहुमूल्य सुझाव भी दे सकेंगे। राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक तनूजा सलाम और उप संचालक रश्मि ठाकुर भी इस दौरान मौजूद थीं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल होने के लिए मानसिक मजबूती जरूरी- संजू देवी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव और छत्तीसगढ़ की अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी ने बांग्लादेश में आयोजित महिला कबड्डी विश्व कप में भारत के खिताबी जीत के सफर को साझा किया। इस विश्व कप में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के छोटे से गांव केराकछार की 23 साल की संजू देवी रावत को टूर्नामेंट का मोस्ट वेल्युबल प्लेयर चुना गया। फाइनल में भारत को मिले कुल 35 प्वाइंट्स में से 16 प्वाइंट्स अकेले संजू ने दिलाए। सेमी-फाइनल सहित अन्य मैचों में…
ग्राम कुम्ही के किसान भीखम लाल देवांगन ने धान उपार्जन केंद्र कुम्ही में 126 क्विंटल धान किया विक्रय खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी व्यवस्था इस वर्ष किसानों के लिए भरोसा, सुविधा और राहत का प्रतीक बन गई है। प्रशासन की समयबद्ध तैयारी, पारदर्शी प्रणाली और किसान-हितैषी कदमों ने उपार्जन केंद्रों को वास्तव में ‘सहज खरीदी केंद्र’ का स्वरूप दिया है। इसी सकारात्मक माहौल में ग्राम कुम्ही के मेहनतकश किसान भीखम लाल देवांगन ने आज धान उपार्जन केंद्र कुम्ही में 126 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय कर अपनी आर्थिक प्रगति की मजबूत राह…
लापरवाही पर होगी सख्त वसूली की कार्रवाई खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी, पारदर्शी एवं त्वरित क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद पंचायत साजा के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरलू में आज शाम 04ः00 बजे ‘आवास संध्या चौपाल’ का आयोजन किया गया। यह चौपाल ग्रामीणों को योजना के प्रति जागरूक करने, अपूर्ण आवासों की प्रगति की समीक्षा करने तथा निर्माण कार्य में अपेक्षित गति लाने हेतु आयोजित की गई। चौपाल में सीईओ जनपद पंचायत साजा, विकासखंड समन्वयक, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजना की शर्तों, किस्त जारी करने की प्रक्रिया,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। एससी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने रायपुर में प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की जिन तीन बड़ी चिंताओं का जिक्र संविधान निर्माण के दौरान हुआ था, वे आज की परिस्थितियों में सच होती दिखाई दे रही हैं। गौतम ने कहा कि लंबे समय तक कांग्रेस सरकारों ने IIT, IIM जैसे संस्थान बनाए, इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया और करोड़ों लोगों को रोजगार मिला, लेकिन आज देश में भक्ति और धर्म को राष्ट्र से ऊपर रखा जा रहा है। उन्होंने आरोप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाटोला (रानीदहरा) गांव में एक माँ ने अंधविश्वास और परिवार के दबाव में अपने ही 15 दिन के नवजात बेटे की हत्या कर दी। मामले में आरोपी समरौतिन बाई बैगा (23 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मासूम की हत्या का मामला जानकारी के अनुसार, 22 नवंबर की सुबह गांव के कुएं में एक नवजात का शव तैरता मिला। शव देखकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, और पुलिस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत का लोकतंत्र केवल 75 वर्षों की यात्रा नहीं है, बल्कि यह हजारों वर्षों की भारतीय ज्ञान-परंपरा का आधुनिक पुनर्जन्म है। आज शासकीय जे. योगानंदम् छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में आयोजित “भारत में लोकतंत्र के 75 वर्ष एवं भारतीय ज्ञान परंपरा” विषयक तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का उन्होंने शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि भारतीय वेद-परंपरा और ज्ञान-संपदा ने मन, बुद्धि, शरीर और आत्मा- चारों आयामों को समरस करने की अनोखी दृष्टि दी है। अग्रवाल ने कहा कि आज जब विश्व अनेक प्रकार के जन-जागरण और आंदोलनों से…

