Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण
- सुशासन तिहार 2026: अंबिकापुर में ‘सरकार आपके द्वार’ से मिटा ममता का दर्द, राशन कार्ड मिलते ही छलकी खुशी
- मेधावी छात्रों के सपनों को मिली ‘IPL’ की उड़ान: मुख्यमंत्री साय के न्यौते पर रायपुर स्टेडियम पहुंचे छत्तीसगढ़ के सितारे
- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने बड़ा दावा किया है, उन्होंने बताया कि सरगुजा संभाग के 17 गांव में बिजली ही नहीं, वहां के ग्रामीण लालटेन में जिंदगी काट रहे है। आगे उन्होंने लिखा, सरगुजा संभाग के बिहारपुर क्षेत्र में 17 से अधिक ग्राम पंचायत आज भी बिजली विहीन रह कर अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। इन गांवों के बच्चे आज भी लालटेन जला कर पढ़ते हैं, बुज़ुर्ग रौशनी की राह देखते हैं और परिवार अंधेरे के साए में रात काटते हैं। बिजली जैसी मूलभूत सुविधा के लिए ग्रामीणों का सड़कों पर उतरना सरकार की असंवेदनशीलता और…
KWNS – रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा ₹35,000 करोड़ का अनुपूरक बजट प्रस्तुत कर विकास, वित्तीय अनुशासन और दूरदर्शी शासन की स्पष्ट प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि यह अनुपूरक बजट केवल संसाधनों की व्यवस्था नहीं, बल्कि निरंतर आर्थिक प्रगति और संतुलित विकास की मजबूत दिशा है। वित्त मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार द्वारा विभिन्न बोर्डों और निगमों पर छोड़े गए ₹45,000 करोड़ से अधिक के लंबित ऋण ने इन संस्थानों को लगभग निष्क्रिय स्थिति में पहुँचा दिया था। इस अनुपूरक बजट के माध्यम से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। राज्य सरकार की फ्लैगशिप महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सकरी निवासी बृज बाई साहू ने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत उन्हें अब तक 22 किश्तों में कुल 22,000 रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हो चुकी है। इस राशि का उपयोग वे सब्जी-भाजी, राशन सहित अन्य घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में कर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में गिरफ्तार राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया को ईडी ने आज स्पेशल कोर्ट में पेश किया। ईडी ने मंगलवार को पूछताछ के बाद सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया था। अब आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया है। बता दें कि सौम्या चौरसिया को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाला में पूछताछ के लिए मंगलवार को तलब किया था। लंबी पूछताछ के बाद ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया था। सौम्या चौरसिया कोयला घोटाला मामले की मुख्य आरोपियों में शामिल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। ग्राम नगपुरा में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा 17 से 21 दिसंबर तक आयोजित है। इसे लेकर लाखो की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं के सुगमता व सुरक्षित ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रायपुर, बेमेतरा, बालोद, राजनांदगांव, खैरागढ़ की ओर से कथा स्थल तक आने-जाने के लिए मार्ग, पार्किंग एवं डायवर्सन प्लान तैयार किया है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में लगातार वन्यजीवों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच आज जंगल में एक तेंदुए की सड़ी-गली लाश मिली है, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मोतीनपुर और बोटेसूर गांव के बीच जंगल में तेंदुए का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में शव करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए का शिकार करंट लगाकर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जंगल सफारी की डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची। जांच के…
मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई, कहा- भारत के लिए यह ऐतिहासिक और अत्यंत गौरवशाली क्षण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए इसे भारत के लिए एक ऐतिहासिक, अविस्मरणीय और अत्यंत गौरवशाली क्षण बताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सम्मान भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा, विश्व मंच पर भरोसेमंद साझेदार के रूप में उभरती भूमिका और प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन हंगामे के साथ शुरू हुआ। कांग्रेस विधायक अपने सीने पर मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में पोस्टर लगाकर पहुंचे थे, इस पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने आपत्ति जताई। इस पर आसंदी ने व्यवस्था का हवाला देते हुए कांग्रेस विधायकों से पोस्टर-बैनर बाहर निकालकर प्रश्नकाल में शामिल होने को कहा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों के सीने पर सत्यमेव जयते का पोस्टर लगाए जाने पर भाजपा विधायकों ने आपत्ति जताई। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सवाल किया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बता दें…
साल का आखिरी प्रदोष व्रत पौष कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को है। बुधवार 17 दिसंबर को साल 2025 का आखिरी प्रदोष व्रत पड़ रहा है। शिवजी की कृपा पाने के लिए ये 3 काम जरूर करें। बुध प्रदोष व्रत 2025 प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित महत्वपूर्ण व्रत है। हर महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह व्रत रखा जाता है। साल 2025 का आखिरी प्रदोष व्रत बुधवार 17 दिसंबर को पड़ रहा है। पंचांग के मुताबिक पौष महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 16 दिसंबर 2025 को रात 11:57 पर शुरू होगी और 18…
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए अबू धाबी में आयोजित मिनी नीलामी में 5 खिलाड़ियों को 10 करोड़ या उससे अधिक की राशि मिली है। इसमें तीन विदेशी खिलाड़ी हैं, जबकि दो भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2026 के लिए मंगलवार को अबू धाबी में हुई मिनी नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को मिली। 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले ग्रीन को केकेआर ने 25.20 करोड़ में खरीदा। ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी और केकेआर के भी सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए हैं। श्रीलंका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज…

