नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए अबू धाबी में आयोजित मिनी नीलामी में 5 खिलाड़ियों को 10 करोड़ या उससे अधिक की राशि मिली है। इसमें तीन विदेशी खिलाड़ी हैं, जबकि दो भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।
आईपीएल 2026 के लिए मंगलवार को अबू धाबी में हुई मिनी नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को मिली। 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले ग्रीन को केकेआर ने 25.20 करोड़ में खरीदा। ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी और केकेआर के भी सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए हैं।
श्रीलंका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मथिशा पाथिराना दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को केकेआर ने 18 करोड़ में खरीदा। दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों, कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर, को सीएसके ने 14.20-14.20 करोड़ में खरीदा। दोनों का बेस प्राइस 30 लाख था। प्रशांत और कार्तिक आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। पहले राउंड में अनसोल्ड रहे लियाम लिविंगस्टोन की किस्मत आखिर में चमक गई। 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले इस ऑलराउंडर को एसआरएच ने 13 करोड़ में खरीदा।
इसके अलावा, 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर ने 9.20 करोड़, 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले जोश इंग्लिस को एलएसजी ने 8.60 करोड़, 30 लाख की बेस प्राइस वाले आकिब नबी डार को डीसी ने 8.40 करोड़, 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले रवि बिश्नोई को आरआर ने 7.20 करोड़, 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले वेंकटेश अय्यर को आरसीबी ने 7 करोड़, 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले जेसन होल्डर को जीटी ने 7 करोड़, 1 करोड़ की बेस प्राइस वाले राहुल चाहर को सीएसके ने 5.20 करोड़, 30 लाख की बेस प्राइस वाले मंगेश यादव को आरसीबी ने 5.20 करोड़ में खरीदा।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


