खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में लगातार वन्यजीवों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच आज जंगल में एक तेंदुए की सड़ी-गली लाश मिली है, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, मोतीनपुर और बोटेसूर गांव के बीच जंगल में तेंदुए का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में शव करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए का शिकार करंट लगाकर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जंगल सफारी की डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची।
जांच के दौरान वन विभाग ने मोतीनपुर निवासी बिशु साहू को हिरासत में लेकर 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के घर से जीआई तार भी बरामद किया गया है। मामले में लापरवाही बरतने पर बीट गार्ड को निलंबित कर दिया गया है। यह मामला लोहारा रेंज के मोतीनपुर बीट क्षेत्र का है।
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भोरमदेव अभ्यारण्य अंतर्गत जामपानी क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से दो बाइसन की मौत हो गई थी। आशंका है कि शिकारियों ने करंट लगाकर बाइसन का शिकार किया। यह मामला बोड़ला विकासखंड के कवर्धा बीट का है। इस प्रकरण में कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
बीते दो महीनों में अब तक चार बाइसन की मौत हो चुकी है, जिससे वन्यजीव सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


