Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान
- होमगार्ड कार्यालय के बैरक में जवान ने की आत्महत्या, नशे की लत और निलंबन बनी वजह
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा के जिला महामंत्री रजनीश पानीग्राही ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के प्रधानमंत्री आवास पर दिये गये बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हु उन्हाने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास को बंद कर दिया गया था, जिससे लाखों गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिल सका। प्रधानमंत्री आवास से वंचित करने वाले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के द्वारा प्रधानमंत्री आवास पर किसी भी प्रकार का वक्तव्य जारी करना शोभा नहीं देता है। जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के द्वारा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी…
अदम्य शौर्य दिखाने वाले 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को मिलेगा ₹25,000 और सम्मान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अदम्य साहस, शौर्य, वीरता और बुद्धिमत्ता का परिचय देने वाले बच्चों को सम्मानित करने हेतु प्रतिष्ठित “राज्य वीरता पुरस्कार” के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार उन बालक-बालिकाओं को समर्पित है, जिन्होंने किसी विशेष घटना में निःस्वार्थ भाव से किसी जीवन को बचाने या गंभीर क्षति से संरक्षित करने का साहसिक कार्य किया हो। पुरस्कार के लिए पात्रता में आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम होना अनिवार्य है तथा घटना की अवधि 1 जनवरी 2025…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने लोकभवन में डॉ. अंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज के वंचित एवं कमजोर तबके के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए हमेशा शोषितों और पीड़ितों के लिए आवाज बुलंद की। वे महिला उत्थान के भी प्रबल पक्षधर थे और उन्हें सशक्त, सबल एवं शिक्षित करने पर बल दिया। डॉ. अंबेडकर की संविधान निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। सरगुजा जिले में एक युवक ने दोस्तों से बहस के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। युवक ने आत्मघाती कमद उठाने से पहले एक वीडियो बनाया जिसमें उसने 4 नामजद युवकों को अपने मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मृतक ने चारों पर आरोप लगाया है कि वे उसके परिजनों को प्रताड़ित कर रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान परम तिवारी (शिकारी रोड…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां टोकन नहीं कटने से परेशान किसान ने अपने गले पर ब्लेड चला दिया। किसान की हालत नाजुक है। उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है। पूरा मामला ग्राम सेनभाठा का है। घायल किसान मनबोध गांडा (उम्र 65 वर्ष) को 112 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा लाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महासमुंद मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक किसान सुबह 8 बजे घर से गाय चराने निकला था। इस दौरान उन्होंने खेत में खुद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ हल्बा-हल्बी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री साय को अवगत कराया कि समाज की ओर से 27 दिसंबर 2025 को दुर्ग के पुलगांव में समाजिक सम्मेलन एवं शक्ति दिवस समारोह, तथा 20 जनवरी 2026 को रायपुर में क्रांतिकारी अमर शहीद गेंद सिंह जी के 201वीं शहादत दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री साय को दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों में सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए हल्बा-हल्बी समाज के सभी सदस्यों का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने आगामी श्री रामकथा कार्यक्रम हेतु तैयार किए गए पोस्टर एवं कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि श्री रामकथा का आयोजन 28 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक दुर्ग जिले के जामुल नगर में किया जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री साय को इस पावन आयोजन में सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के तुमान गांव में शराबी पति और पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति मारपीट करने लगा। बीच-बचाव के दौरान पत्नी ने पत्थर के जाते से पति के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मनहरण यादव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी 37 वर्षीय पत्नी कविता यादव है। यह घटना गुरुवार देर रात की है। घटना के बाद पूरी रात शव कमरे में पड़ा रहा और सुबह होने पर पड़ोसियों को इसकी जानकारी मिली। सूचना मिलते ही कटघोरा थाना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी के साथ ही जमीन पर मजबूत पकड़ दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। आज राजीव भवन में जिला अध्यक्षों की पहली बैठक रखी गई है। प्रदेशभर के जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। हाल ही में पार्टी ने 41 जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। नए नेतृत्व को संगठनात्मक दिशा और कामकाज की रणनीति समझाने के लिए यह प्रशिक्षण अनिवार्य रखा गया है। बैठक के बाद जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग होगी। इसका निर्णय भी कल होने वाली बैठक में लिया जाएगा। ट्रेनिंग दो चरणों में होगी। पहला…
साइंस कॉलेज के पास कर रहे थे ग्राहक का इंतजार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में ड्रग्स बेचते 2 तस्करों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 26.22 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है, जिसकी कीमत ढाई लाख रुपए से ज्यादा है। पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी हेरोइन कहां से लाए थे? किसे बेचने वाले थे? इसके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। 5 दिसंबर की रात आरोपी साइंस कॉलेज मैदान के पास एक कार में पहुंचे थे, जहां वे ड्रग्स बेचने की फिराक में ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। इसकी सूचना…

